कानपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ड्रोन से निगरानी कर मारी रेड; 11 किलो गांजा बरामद

कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र के कंजड़नपुरवा में रविवार तड़के 135 पुलिसकर्मियों ने ड्रोन की निगरानी में छापेमारी की। पुलिस ने करीब 11 किलो गांजा बरामद कर अरमान, सागर और अंजलि को गिरफ्तार किया है। अब गांजे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 1 November 2026, 12:51 PM IST
google-preferred

Kanpur: कानपुर में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने रविवार तड़के बड़ी कार्रवाई की। किदवई नगर थाना क्षेत्र के कंजड़नपुरवा में पुलिस की कई टीमों ने संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। करीब 135 पुलिसकर्मियों की टीम ने सुबह पांच बजे इलाके की घेराबंदी की। इस दौरान ड्रोन की मदद से भी निगरानी की गई। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तलाशी में करीब 11 किलोग्राम गांजा बरामद होने की बात सामने आई है।

135 पुलिसकर्मियों ने की घेराबंदी

जानकारी के मुताबिक, कंजड़नपुरवा इलाके में बाहर से लोगों के आकर नशीले पदार्थ खरीदने की सूचनाएं मिल रही थीं। इसके बाद डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की योजना बनाई। रविवार सुबह करीब पांच बजे अलग-अलग पुलिस टीमों ने संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। ऑपरेशन के दौरान ड्रोन के जरिए इलाके के ऊपर से निगरानी रखी गई। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल मच गई। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे तीन लोगों को टीम ने पकड़ लिया।

Kanpur News: एक-दो नहीं, 5 लाख फर्जी ईमेल आईडी का खेल! कानपुर के अंकित के लैपटॉप से खुला राज

11 किलो गांजा बरामद

Kanpur News

कानपुर में नशे के ठिकानों पर रेड (IMG: Dynamite News)

पुलिस की तलाशी के दौरान ठिकानों से करीब 11 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। मौके से अरमान, सागर और अंजलि को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर बरामद गांजे के स्रोत और इसकी सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

कानपुर में दर्दनाक हादसा! झोपड़ी पर पलटी ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, सास-बहू की मौत, 2 घायल

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी खरीद-बिक्री तथा सप्लाई में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Kanpur

Published :  1 November 2026, 12:51 PM IST

Advertisement