Kanpur Dehat: प्रेमी ने पहले काटा प्रेमिका का गला फिर कर लिया सुसाइड, जानें मामले में क्या है अपडेट

कानपुर देहात में मंगलवार सुबह एक नाबालिग बालिका की गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोहरी मौत की इस वारदात से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 12 May 2026, 1:50 PM IST

Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नाबालिग बालिका की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं, घटना के कुछ ही देर बाद आरोपी युवक ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोहरी मौत की इस वारदात से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

दोनों के बीच कैसे पनपा प्यार?

जानकारी के मुताबिक औरैया जनपद के दिबियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ सरैया गांव निवासी 26 वर्षीय शिशुपाल वर्तमान में अपने ननिहाल अकारु गांव में रह रहा था। बताया जा रहा है कि उसका गांव की 15 वर्षीय वर्षा देवी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को वर्षा की मां ने दोनों को मोबाइल पर बातचीत करते पकड़ लिया था, जिसके बाद उन्होंने बेटी का मोबाइल तोड़ दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी।

प्रेमी ने प्रेमिका का काटा गला 

मंगलवार सुबह शिशुपाल ने वर्षा देवी के घर पहुंचकर चाकू से उसकी गर्दन काट दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक अपने ननिहाल (अकरू) में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों घरों की दूरी महज दस मीटर

“तुम्हारी बेटी की डोली नहीं उठने दूंगा…”, कानपुर देहात में प्रेम का खौफनाक अंत, पहले प्रेमिका का गला रेता फिर…

घटना की सूचना पुलिस को मिली

घटना की सूचना मृतकों के रिश्तेदार धर्मेंद्र कुमार ने डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद, क्षेत्राधिकारी डेरापुर सौरभ वर्मा समेत मंगलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मृतका की मां ने लगाया आरोप

मृतका की मां ममता देवी कैमरे पर बोली मृतक शिशुपाल व अन्य व्यक्ति कह रहा था कि तुम्हारी बेटी की डोली नहीं उठने देंगे और आज मेरी बेटी की गला काटकर हत्या कर दी गई।

डॉक्टर की जगह कर्मचारी देख रहे मरीज… “साहब जिले पर हैं” कहकर टाल रहे लोग, इलाज के लिए भटक रहे मरीज

शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Location :  Kanpur Dehat

Published :  12 May 2026, 1:14 PM IST