ललितपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का नया दांव, 10 साल बाद फिर जताया भरोसा; कौन हैं ज्योति प्रसाद लोधी?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी पहली सूची में पांच उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इनमें एकमात्र महिला उम्मीदवार ज्योति प्रसाद लोधी पर अखिलेश यादव ने भरोसा जताया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 25 November 2026, 10:29 AM IST
google-preferred

Lalitpur: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी पहली सूची में पांच उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इनमें एकमात्र महिला उम्मीदवार ज्योति प्रसाद लोधी पर अखिलेश यादव ने भरोसा जताया है। पहली ही लिस्ट में एक ओबीसी महिला चेहरे को टिकट देकर सपा ने आधी आबादी को साधने का संदेश दिया है। ज्योति प्रसाद को 10 साल बाद सपा ने फिर से ललितपुर सदर सीट से मैदान में उतारा है।

खास बात ये है कि ज्योति महिला होने के साथ एकमात्र ऐसा चेहरा हैं, जो विधायक नहीं हैं। ज्योति सिंह लोधी यूपी के बुंदेलखंड की राजनीति में सपा का एक प्रमुख महिला और ओबीसी चेहरा हैं। वह 2017 में चुनाव लड़ी थीं। अखिलेश ने ज्योति को ही टिकट देने का वादा किया था। ज्योति सिंह लोधी को टिकट देकर अखिलेश ने ललितपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में सपा की लोधी और महिला वोट बैंक को साधने की कोशिश की है।

ज्योति प्रसाद लोधी का राजनीतिक सफर (फोटो सोर्स- एक्स)

ज्योति प्रसाद लोधी का राजनीतिक सफर

ललितपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष के तौर पर भी रहा है। सपा ने उन्हें ललितपुर सदर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। तब मोदी लहर के बीच ज्योति भाजपा के रामरतन कुशवाहा से 68000 मतों से हार गई थीं। 2022 में सपा ने इस सीट से रमेश कुशवाहा पर दांव लगाया था, रमेश तीसरे नंबर पर रहे। दस साल बाद एक बार फिर सपा ने ज्योति पर विश्वास जताया है।

किस कीमत पर युद्ध लड़ रहे पुतिन? सात लाख रूसी सैनिकों की मौत का दावा, आंकड़ों ने खोली युद्ध की भयावह तस्वीर

विधानसभा चुनाव से पहले

अखिलेश यादव ने जातीय समीकरण साधने के लिए कैलाश यादव की जगह ज्योति सिंह लोधी को ललितपुर का जिलाध्यक्ष बनाया था। ललितपुर विधानसभा सीट लोधी बाहुल्य है। लोधी समाज भाजपा का कोर वोट बैंक रहा है, लेकिन ज्योति सिंह लोधी को आगे करके अखिलेश ने PDA फॉर्मूले के तहत भाजपा के इस मजबूत वोट बैंक में सेंध लगाने की रणनीति बनाई है।

Weather Update: यूपी में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, सुबह सड़कों पर छाई धुंध

ललितपुर जिले में विधानसभा सीटों का समीकरण

देखें तो यहां दो सीटें हैं। ललितपुर (सामान्य) और महरौनी, जो कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। दोनों सीटों पर भाजपा का कब्जा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में ललितपुर सीट से भाजपा के रामरतन कुशवाहा ने बसपा के चंद्र भूषण सिंह बुंदेला (गुड्डू राजा) को 107215 मतों के अंतर से हराया था। सपा यहां तीसरे नंबर पर थी। रामरतन कुशवाहा दो बार से लगातार इस सीट पर जीतते आए है। खास बात ये भी है कि सपा इस सीट को अब तक जीत नहीं पाई है।

Location :  Lucknow

Published :  25 November 2026, 10:29 AM IST

Related News

Advertisement