Balrampur: रात के अंधेरे में चल रहा था खेल! जरवा पुलिस ने ऐसे दबोचा कच्ची शराब का तस्कर

बलरामपुर में जरवा पुलिस की एक कार्रवाई ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। रात के समय मिली एक गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने ऐसा कदम उठाया, जिसने अवैध शराब कारोबारियों की नींद उड़ा दी है। आखिर कौन था वह युवक और कैसे पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया?

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 7 May 2026, 3:41 PM IST

Balrampur: बलरामपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों और कच्ची शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर जिलेभर में लगातार छापेमारी और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी

जरवा थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध शराब लेकर इलाके में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी शुरू कर दी और जुगलीपुर निवासी रवि पुत्र हजारी लाल गुप्ता को रोककर तलाशी ली।

Fatehpur: डीएम के औचक निरीक्षण से भौचक स्वास्थ्यकर्मी, सीएमएस को दिए ये निर्देश

प्लास्टिक के झोले से निकली कच्ची शराब

तलाशी के दौरान युवक के पास मौजूद प्लास्टिक के झोले में पन्नियों में भरी करीब 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही शराब को जब्त करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई।

देवरिया में सड़कें बनीं राहगीरों के लिए ‘जी का जंजाल’, डाइनामाइट न्यूज़ के कैमरे से बचते दिखे ईओ

लगातार जारी रहेगा अभियान

इस कार्रवाई में मुख्य आरक्षी उपेन्द्र यादव और मनोज यादव की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।

Location :  Balrampur

Published :  7 May 2026, 3:41 PM IST