बीवी को लेने पहुंचा था ससुराल, लेकिन दुल्हनिया तो आई नहीं मौत आ गई

बदायूं में 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया। मृतक के पिता ने ससुराल वालों पर शराब में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पत्नी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसका पति उझानी से ही शराब पीकर आया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है...

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 21 September 2026, 4:01 PM IST

Budaun News: बदायूं में एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे मामले को उलझा दिया है। पत्नी को मायके से वापस बुलाने ससुराल पहुंचे 35 वर्षीय रिंकू की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोशी की हालत में मिला और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक के पिता ने ससुराल वालों पर शराब में जहर मिलाकर बेटे की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि, पत्नी ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

10 दिन पहले मायके गई थी पत्नी

मामला थाना उघैती क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर का है। यहां रहने वाले सोनपाल के 35 वर्षीय बेटे रिंकू की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रिंकू की पत्नी प्रवेश करीब 10 दिन पहले नाराज होकर दवा लेने के बहाने अपने मायके गांव हुलासी चली गई थी। शनिवार शाम रिंकू ने पत्नी को फोन किया तो उसे पता चला कि वह मायके पहुंच चुकी है। इसके बाद वह पत्नी को वापस घर लाने के लिए हुलासी पहुंच गया।

पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

रिंकू की मौत के बाद उसके पिता सोनपाल ने पुलिस को तहरीर दी। पिता का आरोप है कि ससुराल में उसके बेटे के साले नरेंद्र ने शराब में जहर मिलाकर रिंकू को पिला दिया। उनका कहना है कि इसी वजह से रिंकू की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। पिता ने ससुराल वालों पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है।

पत्नी बोली- उझानी से ही शराब पीकर आए थे

दूसरी तरफ रिंकू की पत्नी प्रवेश ने पति को जहर देने के आरोपों को नकार दिया। उसका कहना है कि रिंकू शनिवार को उसे लेने हुलासी आए थे। वह उझानी से ही शराब पीकर आए थे। घर पहुंचने के बाद अचानक बेहोश हो गए

Location :  Budaun

Published :  21 September 2026, 3:56 PM IST