Hamirpur Bridge Collapse: बेतवा नदी पर निर्माणधीन पुल ढहा, मलबे में दबकर 6 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

यूपी के हमीरपुर में शुक्रवार को बड़े हादसे की खबर है। एक निर्माणाधीन पुल के ढहने से उसके नीचे दबने से छह लोगों की मौत हो गई जबकि अभी भी तीन लोगों के मलबे में दबे होने की बात सामने आई है। रेस्क्यू अभियान जारी है। 

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 29 May 2026, 7:00 AM IST
google-preferred

Hamirpur: यूपी के हमीरपुर में शुक्रवार को बड़े हादसे की खबर है। बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल के एक हिस्से के ढहने से उसके नीचे दबकर छह मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीन लोगों के मलबे में दबे होने की बात सामने आई है। SDRF की एक टीम मौके पर है। रेस्क्यू जारी है।

यह घटना गुरुवार देर रात 3 बजे की बताई जा रही है। इस पुल के अचानक गिर जाने से मौके पर हड़कंप मच गया।

 मवई जार को कुरारा से जोड़ने के लिए बनाए जा रहा पुल का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। मवई जार और कुरारा को जोड़ने वाला यह पुल निर्माण की प्रक्रिया में था। सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय सभी पीड़ित पुल के इसी हिस्से में सो रहे थे। यह पुल कुरारा के मोरकंदर परसानी से नैथी गांव तक फैला हुआ है। मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ से दस तक पहुंच सकती है।

हमीरपुर में आधी रात का खौफनाक हादसा, चलते ट्रक ने खड़े डंपर को मारी टक्कर… फिर बना आग का गोला!

हादसे में मृतकों की पहचान

1. लोकेंद्र पुत्र राधेश्याम निषाद निवासी चिल्ला थाना चिल्ला जनपद बांदा उम्र 22 वर्ष
2. कुलदीप निषद पुत्र प्रेमचंद निवासी चिल्ला थाना चिल्ला जनपद बांदा उम्र 19 वर्ष
3. सावंत यादव निवासी भूरागढ़ बांदा उम्र 28 वर्ष
4. सभाजीत निवासी भूरागढ़ जनपद बांदा उम्र 30 वर्ष
5. पुष्पेंद्र सिंह चौहान पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी स्वासा खुर्द थाना ललपुर हमीरपुर उम्र 34 वर्ष
6. राजेश पाल पुत्र सभाजीत निवासी अचपुरा थाना ललपुर हमीरपुर उम्र 42 वर्ष

पिलर पर फंसे 3 व्यक्ति की पहचान

1.अवधेश निषाद भूरागढ़ बांदा
2. कल्लू यादव भूरागढ़ बांदा
3. राजेश निषाद नरैनी बांदा

Amethi Road Accident: टांडा-बांदा राजमार्ग पर प्याज लदा ट्रक पलटा, तीन परिवार उजड़े

मलबे में फंसे तीन लोग
अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों का निरीक्षण किया है। मलबे में फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच के लिए तकनीकी टीम को भी बुलाया जा रहा है।

Location :  Hamirpur

Published :  29 May 2026, 6:41 AM IST

Advertisement