Greater Noida Fire: जेवर के कृष्णा रेडीमेड शोरूम में भीषण आग, दो मंजिलें जलकर राख

ग्रेटर नोएडा के जेवर कस्बे में बुधवार तड़के एक रेडीमेड कपड़े और जूते के शोरूम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। मुख्य बाजार स्थित पुरानी इलाहाबाद बैंक वाली गली में बने कृष्णा रेडीमेड शोरूम में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 20 May 2026, 12:56 PM IST
google-preferred

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के जेवर कस्बे में बुधवार तड़के एक रेडीमेड कपड़े और जूते के शोरूम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। मुख्य बाजार स्थित पुरानी इलाहाबाद बैंक वाली गली में बने कृष्णा रेडीमेड शोरूम में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और पूरी दो मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

पिघला गाटर, भरभराकर गिरी ऊपरी मंजिल

आग इतनी तेज थी कि गर्मी के कारण शोरूम का गाटर पिघल गया और ऊपरी मंजिल भरभराकर गिर गई। इसके बाद आग की लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं। आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत दुकान मालिक को घटना की सूचना दी गई।

Fire Brigade ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

सूचना मिलते ही जेवर और ग्रेटर नोएडा से दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने घंटों तक कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक शोरूम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था।

50 लाख से ज्यादा का नुकसान

शोरूम मालिक सचिन मित्तल के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उन्हें आग लगने की जानकारी मिली। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है।

बताया गया कि पीछे की ओर बनी सीढ़ियों के पास आग लगी, जिसने देखते ही देखते दोनों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की इस घटना में करीब 50 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

Location :  Greater Noida

Published :  20 May 2026, 12:56 PM IST

Advertisement