नोएडा में गूंजेगा ‘जय जगन्नाथ’ : 50 फीट ऊंचे रथ के साथ निकलेगी विशाल यात्रा, रसिया समेत इन देशों से लोग सड़क पर करेंगे कीर्तन

नोएडा में 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। सेक्टर-18 से शुरू होकर इस्कॉन मंदिर तक पहुंचने वाली इस यात्रा में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। 50 फीट ऊंचे विशेष रथ, 5 टन फूलों की सजावट और वृंदावन से मंगाई गई विशेष पोशाक इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होगी।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 11 July 2026, 4:13 PM IST
google-preferred

Noida Desk: नोएडा वालों के लिए अच्छी खबर आ रही है। इस्कॉन मंदिर को 60 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इसलिए मंदिर के द्वारा विशाल जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह रथ यात्रा काफी विशाल होने जा रही है। इसको लेकर नोएडा इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष ने डाइनामाइट न्यूज़ को पूरी जानकारी दी।

क्या है विशेष कार्यक्रम?

उन्होंने कहा कि आगामी 16 जुलाई को नोएडा में एक बेहद खास कार्यक्रम होने जा रहा है। दरअसल, 16 जुलाई को सेक्टर 18 स्थित गुरुद्वारा से भगवान जगन्नाथ की विशाल रथ यात्रा निकलेगी। यह  शाम 4 बजे से 7 बजे तक निकलेगी। यह रथ यात्रा अट्टा मार्किट, मोदी मॉल, डीएम चौक, नोएडा स्टेडियम और एडोब से होते हुए शाम 7 बजे इस्कॉन मंदिर में पहुंचेगी।

नोएडा की सड़कों पर अचानक क्यों उतरीं बृजभूषण शरण सिंह की बेटी? बारिश के बीच खोली सिस्टम की बड़ी पोल

विदेश से आएंगे काफी भक्त

उन्होंने बताया कि इस विशाल जगन्नाथ रथ यात्रा में अमेरिका, फ्रांस, रूस, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के काफी भक्त मौजूद रहेंगे। इसके अलावा अन्य काफी देशों के भक्त भी नोएडा की इस विशाल जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने आएंगे।

खास होगा भगवान जगन्नाथ का रथ

इस कार्यक्रम में भगवान जगन्नाथ का जो रथ होगा, उसकी ऊंचाई 50 फुट होगी। खास बात यह है कि इस रथ की ऊंचाई जगह के हिसाब से बढ़ाई और कम भी की जा सकती है। इसके अलावा इस रथ यात्रा में करीब 5 टन फूलों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। साथ में वृंदावन से स्पेशल भगवान जगन्नाथ के लिए पोशाक मंगाई गई है।

Location :  Noida

Published :  11 July 2026, 4:13 PM IST

Advertisement