Gorakhpur News: पहले दहेज के ताने, फिर मारपीट और घर से बाहर… विवाहिता ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के उसरी गांव में विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, शादी के कुछ दिन बाद से ही उसे कम दहेज लाने के ताने दिए जाते थे। एक लाख रुपये और भैंस की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Gorakhpur: गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के उसरी गांव में दहेज को लेकर विवाहिता से मारपीट और उसे घर से निकालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी के महज तीन दिन बाद से ही ससुराल वालों ने विवाहिता को कम दहेज लाने का ताना देना शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे यह कथित प्रताड़ना बढ़ती गई और विवाहिता पर मायके से एक लाख रुपये नकद और एक भैंस लाने का दबाव बनाया जाने लगा।

26 मई 2022 को हुई थी शादी

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, उसरी गांव निवासी मैना देवी पुत्री रमाशंकर की शादी 26 मई 2022 को इसी गांव के संदीप के साथ हुई थी। विवाहिता का कहना है कि शादी के समय उसके मायके वालों ने अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार जरूरी सामान और उपहार दिए थे। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग इससे संतुष्ट नहीं थे।

शादी का वादा कर महिला से बनाए संबंध, विरोध किया तो मारपीट और धमकी; गोरखपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

एक लाख रुपये और भैंस की मांग का आरोप

मैना देवी ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले उससे एक लाख रुपये नकद और एक भैंस की मांग कर रहे थे। मांग पूरी कराने के लिए उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। पीड़िता के मुताबिक, उसने कई बार ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने की कोशिश की कि उसके मायके की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह इतनी बड़ी मांग पूरी कर सके।

विवाद ने लिया गंभीर रूप

पीड़िता ने अपनी तहरीर में घटना की तारीख 19 अगस्त बताई है। उसके मुताबिक, सुबह करीब नौ बजे दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि पति समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने पहले दहेज की मांग को लेकर विवाद किया और इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। विवाहिता का आरोप है कि मारपीट के बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया गया।

हैवानियत की हदें पार, फिर खून से रचा कत्ल का खौफनाक खेल! जब खुला दरिंदगी का राज, तो दहल उठा गोरखपुर

पति समेत पांच लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

शिकायत मिलने के बाद सहजनवा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी पति संदीप के अलावा ससुर चुन्नीलाल, सास उर्मिला देवी, ननद ममता और देवर सचिन को भी मुकदमे में नामजद किया है। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।

Location :  Gorakhpur

Published :  23 August 2026, 8:52 PM IST

Related News

Advertisement