हिंदी
गोरखपुर में दर्दनाक सड़क हादसा
Gorakhpur: गोला थाना क्षेत्र के बर्राह चौराहे के पास सोमवार को सड़क हादसे में बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोला पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार गोला थाना क्षेत्र के ग्राम धनराजपुर निवासी हरेंद्र अपनी बाइक से एक बीमार बच्चे 10 वर्षीय दुर्गेश को इलाज के लिए गोला स्थित डॉक्टर के यहां लेकर जा रहे थे। बाइक पर दुर्गेश के साथ प्रीती भी बैठी थीं और बच्चे को संभाले हुए थीं। बताया जा रहा है कि जैसे ही बाइक बर्राह चौराहे के पास पहुंची, उसी दौरान पास के गांव गाजेगढ़ा निवासी सूरत पासवान साइकिल लेकर अचानक बाइक के सामने आ गए।
गोरखपुर को मिले नए एडीएम सिटी, गजेंद्र कुमार ने संभाला कार्यभार
अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने का मौका नहीं मिल सका और बाइक व साइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों लोग और साइकिल सवार सूरत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए तत्काल घायलों को सड़क से उठाया और इलाज के लिए सीएचसी गोला पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि एक घायल का उपचार स्थानीय स्तर पर किया गया।
मां के दूसरे पति पर गंभीर आरोप! रातों-रात गायब हुई बेटी, आखिर क्या है गोरखपुर का सनसनीखेज मामला
घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बर्राह चौराहे पर अक्सर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है, लेकिन यातायात व्यवस्था और सावधानी के अभाव में दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इस हादसे के बाद क्षेत्रीय लोगों ने चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण की मांग उठाई है।
Location : Gorakhpur
Published : 19 May 2026, 12:30 AM IST
Topics : Four Injured Gorakhpur Gorakhpur Police Three Referred to District Hospital tragic road accident