यूपी के गोरखपुर में रविवार को फ्रेंचाइजी के नाम पर पैसा हड़पने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी तरीके से फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम देता था।

गोरखपुर में जालसाज गिरफ्तार
Gorakhpur: जनपद में धोखाधड़ी के मामलों पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए रामगढ़ताल पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फर्जी तरीके से फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर धनराशि लेने और बाद में कूटरचित हस्ताक्षर कर अनुबंध पत्र तैयार करने का गंभीर आरोप है।
गोरखपुर में मानसिक उत्पीड़न का खौफनाक अंजाम, आत्महत्या केस में बड़ा एक्शन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी जैसे संगीन अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में थाना रामगढ़ताल के थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वैभव मणि त्रिपाठी पुत्र नरेन्द्र मणि त्रिपाठी निवासी 43, रीड साहब का धर्मशाला, बेतीयाहाता, थाना कैण्ट, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, थाना रामगढ़ताल में पंजीकृत मुकदमा संख्या 842/2025 अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 319(2), 318(4), 338, 340(2), 61(2), 351(3), 336(3) में वांछित अभियुक्त वैभव मणि त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने वादिनी को कानपुर और गोरखपुर में F-Bar By Fashion T.V की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर धनराशि प्राप्त की थी।
मामले में यह भी सामने आया कि आरोपी ने बाद में वादिनी के पति के कूटरचित हस्ताक्षर कर अनुबंध पत्र तैयार कर लिया, ताकि धोखाधड़ी को वैध रूप देने का प्रयास किया जा सके। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की, जिसमें आरोप सही पाए गए।
पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में अहम जानकारी हाथ लगी है। आरोपी से मिली जानकारी से दूसरे मामलों में अहम सबूत हो सकते हैं।
Crime in UP: गोरखपुर में मनबढ़ों का कहर, शख्स को बेरहमी से पीटा, गंभीर
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राम सिंह, उप निरीक्षक सुनील शर्मा एवं महिला कांस्टेबल कात्यानी उपाध्याय शामिल रहीं। पुलिस की इस कार्रवाई से फ्रेंचाइजी और निवेश के नाम पर ठगी करने वालों में हड़कंप मच गया है, वहीं आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।