Gorakhpur: Khajni में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्ती, जानिये पूरा मामला

जनपद के दक्षिणांचल क्षेत्र में गैस सिलेंडर की संभावित कालाबाजारी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में बुधवार को खजनी क्षेत्र में एसडीएम खजनी राजेश प्रताप सिंह, सीओ खजनी दीपांशी राठौर और आपूर्ति निरीक्षक बीरेंद्र पटेल की संयुक्त टीम ने दो गैस एजेंसियों पर औचक निरीक्षण किया।

Gorakhpur: जनपद के दक्षिणांचल क्षेत्र में गैस सिलेंडर की संभावित कालाबाजारी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में बुधवार को खजनी क्षेत्र में एसडीएम खजनी राजेश प्रताप सिंह, सीओ खजनी दीपांशी राठौर और आपूर्ति निरीक्षक बीरेंद्र पटेल की संयुक्त टीम ने दो गैस एजेंसियों पर औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों की इस कार्रवाई से एजेंसी संचालकों में हड़कंप मच गया।

गैस गोदामों का बारीकी से लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने खजनी क्षेत्र के बिहारी बुजुर्ग स्थित इंडेन गैस एजेंसी तथा पल्हईपार स्थित भारत गैस एजेंसी पहुंचकर गैस गोदामों का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान गोदामों में उपलब्ध गैस सिलेंडरों का वर्तमान स्टॉक, वितरण व्यवस्था, उपभोक्ताओं की बुकिंग और आपूर्ति की स्थिति की विस्तार से जांच की गई। अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों से रिकॉर्ड भी तलब किया और स्टॉक रजिस्टर तथा वितरण रजिस्टर का मिलान कराया।

एसडीएम राजेश प्रताप सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जाए और किसी भी स्थिति में कालाबाजारी या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जनता अपील कर कहा आप लोगो गैस स्टॉक न करे समय पर आपको सिलेंडर गैस मिलता रहेगा । कहा कि यदि कहीं भी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या उपभोक्ताओं को परेशान करने की शिकायत मिली तो संबंधित एजेंसी संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बिजली विभाग का बड़ा चेंकिंग अभियान, 40 बकायदारों के काटें गए कनेक्शन; जानिये पूरा मामला

सीओ खजनी ने दी एजेंसी संचालकों को चेतावनी

सीओ खजनी दीपांशी राठौर ने भी एजेंसी संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को उनकी बुकिंग के अनुसार समय से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अवैध बिक्री या अधिक कीमत वसूलने की शिकायत मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं आपूर्ति निरीक्षक बीरेंद्र पटेल ने बताया कि जिले में गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित मूल्य पर ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं।

मैं तुम्हारी बीवी के साथ… दर्दभरे मैसेज के बाद कुंवारी लड़की ने चुनी मौत, शादीशुदा से मोहब्बत करने की कीमत…

कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

इस दौरान अधिकारियों ने आम जनता से भी अपील की कि गैस सिलेंडर को लेकर किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा और स्टाकिंग जनता न करे कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  11 March 2026, 9:39 PM IST

Related News

Advertisement