Gorakhpur: सोशल मीडिया बना मुसीबत, युवती की शादी में बाधा डालने का आरोप

गोरखपुर में एक युवती ने गांव के युवक पर सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने और शादी में बाधा डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 10 April 2026, 3:49 PM IST

Gorakhpur: गोला थाना क्षेत्र के एक गांव में सोशल मीडिया के दुरुपयोग का गंभीर मामला सामने आया है। एक युवती ने गांव के ही युवक पर उसकी छवि खराब करने, शादी में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी से पहले बढ़ी परेशानी

पीड़िता के अनुसार उसकी शादी तय है, लेकिन आरोपी युवक फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर उसके फोटो और वीडियो वायरल कर रहा है। इससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है और शादी भी खतरे में पड़ गई है।

होने वाले पति को भी किया फोन

युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके होने वाले पति को फोन कर उसके बारे में भ्रामक और आपत्तिजनक बातें बता रहा है। इससे रिश्ते में तनाव पैदा हो रहा है। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी।

पहले से थी रंजिश

पीड़िता का कहना है कि आरोपी पहले से ही उससे रंजिश रखता है और एकतरफा दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। उसने बहला-फुसलाकर पहले ही उसके फोटो और वीडियो बना लिए थे, जिन्हें अब सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।

गोरखपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: आरोपी को 7 सालों तक जेल की रोटी खानी पड़ेगी, जानें क्या कांड किया था?

मानसिक तनाव से गुजर रही पीड़िता

इस घटना के बाद युवती मानसिक तनाव में है और परिवार भी प्रभावित हुआ है। उसने पुलिस को सभी आपत्तिजनक सामग्री के साक्ष्य सौंप दिए हैं, जिनके आधार पर जांच की जा रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 352, 351(3) और आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

गोरखपुर में बेमौसम बारिश से तबाही, अब मुआवजे में देरी हुई तो होगी कार्रवाई

कड़ी कार्रवाई का आश्वासन

पुलिस ने कहा है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि इस तरह के मामलों पर रोक लगाई जा सके।

Location :  Gorakhpur

Published :  10 April 2026, 3:49 PM IST