Gorakhpur: आखिर कैसे खाताधारकों की आंखों में धूल झोंक रहा था ये ठग? डाकघर ठगी मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

गोरखपुर के उरुवा बाजार में डाकघर के खाताधारकों से रुपये लेकर जमा न करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। धोखाधड़ी और गबन के मामले में जांच जारी है।

Gorakhpur: गोरखपुर के उरुवा बाजार थाना क्षेत्र में डाकघर के खाताधारकों से जमा करने के लिए रुपये लेकर उन्हें खाते में जमा न करने और रकम हड़प लेने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खाताधारकों से रुपये लेकर कर लिया गबन

पुलिस के अनुसार, जिले में धोखाधड़ी से जुड़े अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक उरुवा बाजार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रामसुन्दर शर्मा को गिरफ्तार किया। वह उरुवा बाजार थाना क्षेत्र के बिरई खुर्द गांव का निवासी है।

Gorakhpur ATS Raid: इंटरनेशनल साइबर क्राइम सिंडिकेट पर शिकंजा, गोरखपुर में ATS की गुप्त छापेमारी

शिकायत के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

जांच में सामने आया कि आरोपी ने डाकघर के दो खाताधारकों से उनके खातों में जमा कराने के लिए नकद रुपये लिए थे। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी ने वह रकम खातों में जमा नहीं की, बल्कि अपने पास रखकर गबन कर लिया। काफी समय तक राशि जमा न होने की जानकारी मिलने पर पीड़ितों को धोखाधड़ी का पता चला। इसके बाद उन्होंने उरुवा बाजार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

अभियान के दौरान आरोपी गिरफ्तार

पीड़ितों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना उरुवा बाजार में मुकदमा अपराध संख्या 80/25 दर्ज किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(5), 344, 338, 336(3) और 340(2) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Gorakhpur: तीन दिन में खुला चोरी का राज, खोराबार पुलिस ने बाइक चोरों को ऐसे पहुंचाया सलाखों के पीछे

आरोपियों की भूमिका की भी होगी जांच

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता या अतिरिक्त तथ्य सामने आते हैं तो उसके अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रमाशंकर दूबे, उपनिरीक्षक दीपेन्द्र नाथ त्रिवेदी, कांस्टेबल प्रदीप जायसवाल तथा महिला आरक्षी वंदना वर्मा शामिल रहीं। पुलिस ने बताया कि आर्थिक अपराधों और धोखाधड़ी के मामलों में दोषियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि आम लोगों की मेहनत की कमाई सुरक्षित रह सके और ऐसे मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Location :  Gorakhpur

Published :  11 July 2026, 6:57 PM IST

Related News

Advertisement