हिंदी
Gorakhpur: भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर रविवार को गोरखपुर में भव्य “एकता यात्रा” निकाली गई। इस ऐतिहासिक रैली का नेतृत्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं किया।
सुबह से ही शहर का वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। गोलघर मुख्य मार्ग से सरदार पटेल चौक तक निकली रैली में भाजपा कार्यकर्ता, एनसीसी कैडेट, छात्र-छात्राएं और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरा मार्ग केसरिया झंडों, पोस्टरों और स्वागत द्वारों से सजा हुआ था। मुख्यमंत्री ने टाउनहॉल स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और कहा कि “सरदार पटेल ने अनेक रियासतों को जोड़कर भारत को अखंड स्वरूप दिया। उनका जीवन एकता और राष्ट्रनिष्ठा का सर्वोच्च उदाहरण है।” रैली के दौरान “वंदे मातरम” और “सरदार पटेल अमर रहें” के नारे गूंजते रहे। जगह-जगह छात्रों ने राष्ट्रगीत गाकर यात्रियों का स्वागत किया।
Location : Maharajganj
Published : 10 November 2025, 6:30 PM IST