हिंदी
उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के खिलाफ आयकर विभाग (आईटी) ने बुधवार को बड़ा अभियान शुरू किया। आईटी टीम द्वारा लखनऊ, बस्ती, सोनभद्र मेंं आवास और कार्यालय पर आयकर विभाग (IT) ने छापेमारी की जा रही है।
Lucknow: उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के खिलाफ आयकर विभाग (आईटी) ने बुधवार को बड़ा अभियान शुरू किया। आईटी टीम द्वारा लखनऊ, बस्ती, सोनभद्र मेंं आवास और कार्यालय पर आयकर विभाग (IT) ने छापेमारी की जा रही है। रेड की यह कार्रवाई लखनऊ के गोमतीनगर स्थित उनके घर और दफ्तर पर की गई। जानकारी के अनुसार, रेड के दौरान 50 से अधिक आयकर अधिकारी और सुरक्षा बल मौके पर मौजूद रहे।
उमाशंकर सिंह के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। इस कार्रवाई पर प्रदेश सरकार के मंत्री Dinesh Pratap Singh ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उमाशंकर सिंह पिछले दो वर्षों से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे समय में आयकर विभाग की कार्रवाई “संवेदनहीन” प्रतीत होती है।
मंत्री ने लिखा कि वर्तमान परिस्थितियों में विधायक का पूरा समय और धन इलाज में खर्च हो रहा है, उनके अधिकांश व्यवसाय बंद हैं और वे आइसोलेशन में रह रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छापेमारी के दौरान डॉक्टर और नर्स को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। मंत्री ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि यदि उनके स्वास्थ्य को कोई नुकसान होता है तो संबंधित संस्थाएं जिम्मेदार होंगी।