Gorakhpur : हादसा या हत्या? अनिल की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने मांगा न्याय

गाजियाबाद में पेंट-पॉलिश का काम करने वाले बांसगांव के अनिल की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। मृतक की पत्नी और मां ने इसे हत्या बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि प्रभावशाली लोगों के दबाव में पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 4 June 2026, 8:04 PM IST
google-preferred

Gorakhpur : बांसगांव थाना क्षेत्र के महसिन खास गांव निवासी 38 वर्षीय अनिल, पुत्र गिरजेश, की गाजियाबाद में पेंट-पॉलिश कार्य के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में परिजनों ने आज गोरखपुर एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक की पत्नी और मां ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। इसी दौरान परिजनों ने डाइनामाइट न्यूज की टीम से बात करते हुए बताया कि अनिल की मौत दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या है। परिजनों का आरोप है कि घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है और न ही उनकी गिरफ्तारी हुई है, जिससे परिवार में गहरा आक्रोश है।

Gorakhpur: बेटी के साथ हुए अपराध का मिला इंसाफ, दोषी को भुगतनी होगी ये सजा

आरोपियों पर खुलेआम धमकी देने का आरोप

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी खुलेआम धमकी दे रहे हैं कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता और उनके पीछे किसी प्रभावशाली व्यक्ति का हाथ है। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील

एसएसएस कार्यालय पहुंचे परिजनों ने प्रशासन से अपील की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

Location :  Gorakhpur

Published :  4 June 2026, 7:47 PM IST

Advertisement