गायब हुई मासूम, घर में मचा कोहराम… 30 मिनट बाद जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया!

गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र में 4 वर्षीय बच्ची के अचानक लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर बच्ची को आधे घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 27 March 2026, 9:25 AM IST

Gorakhpur: गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र में एक 4 वर्षीय मासूम बच्ची के अचानक लापता हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना गुरुवार की है, जब मिर्जापुर इलाके से बच्ची के गायब होने की सूचना सामने आई। बच्ची के अचानक घर से लापता होने पर परिवार के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

परिवार और स्थानीय लोगों ने शुरू की तलाश

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने अपने स्तर पर बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी। स्थानीय लोग भी तुरंत मदद के लिए आगे आए और आसपास के इलाकों में तलाश की जाने लगी। हालांकि काफी प्रयासों के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई।

Gorakhpur: सीएम की ‘चुटकी’ से सियासत गरम, रवि किशन की सीट पर नए समीकरणों की चर्चा

पुलिस ने शुरू किया सघन सर्च ऑपरेशन

सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम को मौके पर भेजा गया और इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने संभावित स्थानों को चिन्हित कर हर दिशा में खोजबीन शुरू की और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की।

सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ से मिले अहम सुराग

जांच के दौरान पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही राहगीरों और स्थानीय निवासियों से भी जानकारी जुटाई गई। इन प्रयासों के आधार पर पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले, जिनके आधार पर तलाश को और तेज किया गया।

Gorakhpur Crime: फर्जी कागजात से जमीन बेचने का बड़ा खेल बेनकाब, पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा

आधे घंटे में बच्ची सकुशल बरामद

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम को करीब आधे घंटे के भीतर बच्ची का पता लगा लिया गया। बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची के सुरक्षित मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 27 March 2026, 9:25 AM IST