Gorakhpur Crime: गगहा पुलिस का बड़ा प्रहार, तस्करी गिरोह का बड़ा खुलास

गगहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई…पढिए पूरी खबर

गोरखपुर: जनपद के गगहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई, जिसमें संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

क्या है पूरी खबर?

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विनोद पाल पुत्र खुबलाल पाल निवासी उज्जरपार, थाना गगहा के रूप में हुई है। आरोपी थाना गगहा में दर्ज मुकदमा संख्या 061/2026 के तहत गैंगस्टर एक्ट की विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहा था। उसे पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कदमा दर्ज कर कार्रवाई तेज

जांच में सामने आया है कि विनोद पाल एक संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो अवैध तरीके से गोवंशीय पशुओं की तस्करी कर आर्थिक और भौतिक लाभ अर्जित करता था। इस गिरोह के खिलाफ पूर्व में भी शिकायतें मिलती रही थीं, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई तेज की थी।

आपराधिक नेटवर्क पर बड़ा प्रहार

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी काफी गंभीर है। वर्ष 2016 में हत्या और साक्ष्य छिपाने जैसे संगीन आरोपों में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा वर्ष 2025 में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत भी उस पर कार्रवाई हो चुकी है। अब गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तारी से उसके आपराधिक नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

Gorakhpur Attack: गोरखपुर में दबंगों का कहर, धारदार हथियार से पिता-पुत्र पर किया जानलेवा हमला

इस पूरी कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक गगहा अंजुल कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में कांस्टेबल एकांश सिंह, आलोक कुमार सिंह और विभू सिंह यादव शामिल रहे, जिन्होंने मिलकर इस वांछित आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

Sonbhadra News: सोन नदी के किनारे मिला लापता युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में संगठित अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Location : 
  • गोरखपुर

Published : 
  • 19 March 2026, 8:57 PM IST

Advertisement