खजनी तहसील को मिला नया SDM, जानें अब कौन संभालेगा प्रशासनिक कमान?

खजनी को मिले नए एसडीएम आनंद कटारिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट से संभालेंगे प्रशासनिक कमान

Gorakhpur: गोरखपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न रिक्त उप जिलाधिकारी (एसडीएम) पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में खजनी तहसील को भी नया एसडीएम मिला है। अब तक न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत रहे आनंद कटारिया को पदोन्नत जिम्मेदारी देते हुए उप जिलाधिकारी (एसडीएम) खजनी नियुक्त किया गया है।

SDM के सामने होंगी कई चुनौतियां

खजनी तहसील जनपद की महत्वपूर्ण तहसीलों में गिनी जाती है। यहां राजस्व विवाद, भूमि संबंधी प्रकरण, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, कानून-व्यवस्था बनाए रखना, तहसील दिवस में आने वाली जन शिकायतों का निस्तारण तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसी अनेक जिम्मेदारियां एसडीएम के कंधों पर होती हैं। ऐसे में आनंद कटारिया के सामने चुनौतियां भी कम नहीं होंगी।

ये भी पढ़ें- बदरीनाथ मंदिर फंड का वो सीक्रेट, जिसे लेकर हेमंत द्विवेदी ने गणेश गोदियाल को सीधे धाम पर बुलाया!

ये मुद्दे होंगे प्राथमिकता

खजनी क्षेत्र में बरसात के दौरान जलभराव, अवैध अतिक्रमण, भूमि विवाद, सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा, चुनाव संबंधी तैयारियां तथा राजस्व वसूली जैसे विषय भी प्राथमिकता में रहेंगे। इसके अलावा जनता की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण और शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी प्रशासन देना भी उनकी अहम जिम्मेदारी होगी। अब देखना होगा कि नए एसडीएम अपने अनुभव और कार्यशैली के दम पर खजनी तहसील की प्रशासनिक व्यवस्था को कितना प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बना पाते हैं।

ये भी पढ़ें- CHC से नवजात गायब! मां के बदलते बयानों ने बढ़ाया सस्पेंस, अस्पताल की सुरक्षा और स्टाफ पर उठे बड़े सवाल

Location :  Gorakhpur

Published :  15 July 2026, 4:56 PM IST

Related News

Advertisement