
एसडीएम ने परखी जमीनी हकीकत
Gorakhpur: गोरखपुर जिले के विकास खण्ड खजनी में किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से दिलाने के लिए चल रही फार्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में एसडीएम/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुणाल रस्तोगी ने विकासखंड खजनी के ग्राम पंचायत गोपालपुर में रोस्टर के तहत लगाए गए फार्मर रजिस्ट्री कैंप का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से कैंप में मौजूद कर्मचारियों और किसानों में सक्रियता बढ़ गई।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति, किसानों की उपस्थिति तथा रजिस्ट्री कराने की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से कहा कि प्रत्येक पात्र किसान की फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित कराने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जाए। किसी भी किसान को प्रक्रिया समझने या रजिस्ट्री कराने में परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
ये भी पढ़ें- अंतू में टेंपो चालक पर कातिलाना हमला, गंभीर अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडे से पीटा; वाहन में भी की तोड़फोड़
सरकार की ओर से फार्मर रजिस्ट्री को प्राथमिकता दिए जाने के मद्देनजर प्रशासन शत-प्रतिशत किसानों को इस प्रक्रिया से जोड़ने पर जोर दे रहा है। पंचायतों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार कैंप आयोजित कर किसानों की रजिस्ट्री कराई जा रही है। एसडीएम ने कैंप की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके बाद एसडीएम ने प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति देखी। साथ ही मध्याह्न भोजन की व्यवस्था का जायजा लेते हुए भोजन की गुणवत्ता और वितरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर मौके पर मौजूद जिम्मेदारों से जानकारी प्राप्त की।
ये भी पढ़ें- पहले मासूम के साथ की मारपीट, फिर उसे अकेला छोड़कर चली गई कलयुगी मां; वीडियो देख भड़के लोग
निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी श्रीमती सुप्रिया, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) राजीव दुबे, सहायक विकास अधिकारी (कृषि), ग्राम पंचायत सचिव रामपाल, लेखपाल सतीश सिंह, खंड प्रेरक अतुल कुमार सिंह, पंचायत सहायक रजनीकांत, कोटेदार, सफाई कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
Location : Gorakhpur
Published : 12 September 2026, 1:20 AM IST