लोधेश्वर महादेव सावनी मेले की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा, दिए ये अहम निर्देश
बाराबंकी जनपद में स्थित प्राचीन लोधेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित होने वाले सावनी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस पावन मेले की शुरुआत कल से होने जा रही है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में गुरुवार को उप जिलाधिकारी (एसडीएम) रामसनेही घाट विवेक शील यादव ने मेला स्थल का गहन निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए।