जेल की बैरक में अचानक बिगड़ी ‘इनामी बदमाश’ की तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें

गोरखपुर के गोला कस्बे के चर्चित ज्वैलरी शॉप लूटकांड के मुख्य आरोपी मेहंदी हसन की जेल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद जेल भेजे गए इस शातिर बंदी की मौत से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। गोला कस्बे के बहुचर्चित ज्वैलरी शॉप लूटकांड के मुख्य आरोपी बंदी मेहंदी हसन की रविवार को जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल की सलाखों के पीछे बंद आरोपी की अचानक तबीयत बिगड़ने और फिर मौत की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन और जेल महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कानूनी प्रक्रिया शुरू कराई।

मुठभेड़ में लगी थी गोली, उपचार के बाद भेजा गया था जेल

जानकारी के अनुसार, गोला कस्बे में हुई करोड़ों की ज्वैलरी शॉप लूट की वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया था। इस हाई-प्रोफाइल मामले को सुलझाने के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त अभियान चलाया था। इस दौरान हुई एक पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी मेहंदी हसन के पैर में गोली लगी थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। अस्पताल में जरूरी उपचार दिलाने के बाद कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था, जहां वह अपनी सजा काट रहा था।

डांसर और हीरोइन बनने का सपना लेकर निकलीं तीन किशोरियां, छिवकी स्टेशन पर पकड़ी गईं, जानिए पूरा मामला

अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांसें, हार्ट अटैक की आशंका

रविवार को जेल परिसर के अंदर अचानक मेहंदी हसन की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। उसकी बिगड़ती हालत को देख जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों द्वारा तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक चिकित्सकीय जांच और डॉक्टरों के अनुमान के मुताबिक मौत की वजह 'हार्ट अटैक' बताई जा रही है। हालांकि, जेल में बंद कैदी की इस तरह अचानक हुई मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मंडप सजने ही वाला था कि अचानक आ धमकी ‘8 साल पुरानी मोहब्बत’, दूल्हे के उड़े होश; तिलक समारोह में खुला वो खौफनाक राज!

मौत का असली सच उगलवाएगी विसरा रिपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला बेहद संवेदनशील होने के कारण शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल की निगरानी में कराया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक और सटीक कारणों की पुष्टि के लिए मृतक का 'विसरा' सुरक्षित रख लिया गया है। इस विसरा सैंपल को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फॉरेंसिक लैब) भेजा जाएगा। एसपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  गोरखपुर

Published :  1 June 2026, 12:22 PM IST

Advertisement