हिंदी
सुबह दुकान खोलने पहुंचे मालिक तो उड़ गए होश (Img: Dynamite News)
Gorakhpur: गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के बेवरी चौराहे पर सोमवार रात चोरों ने एक चाय की दुकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसके अलावा चोर दुकान में लगा CCTV कैमरे का DVR भी अपने साथ ले गए।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय व्यापारियों में चोरी की इस वारदात को लेकर चिंता बढ़ गई है। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि चोरों ने पहचान से बचने के लिए CCTV का DVR ही गायब कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बेवरी चौराहा निवासी प्रभुनाथ पुत्र स्वर्गीय रामबदन की चाय की दुकान चौराहे पर स्थित है। रोज की तरह मंगलवार सुबह जब प्रभुनाथ दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है।
जांच करने पर पता चला कि गल्ले में रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी गायब है। इसके साथ ही दुकान में सुरक्षा के लिए लगाया गया CCTV कैमरे का DVR भी चोरी हो चुका था। इसके बाद उन्होंने तत्काल गोला थाने में सूचना देकर घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही गोला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। CCTV DVR चोरी होने के कारण पुलिस के सामने जांच की चुनौती बढ़ गई है।
हालांकि पुलिस अब आसपास की दुकानों, प्रतिष्ठानों और सड़कों पर लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे चोरों की पहचान की जा सके।
“मुझे इंसाफ चाहिए, वरना मैं मर जाऊंगी… आखिर रोते-रोते अपने ही पति से ऐसा क्यों कहा?”
पीड़ित प्रभुनाथ ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी गई नकदी और DVR बरामद करने की मांग की है। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की भी मांग की है।
वहीं बेवरी चौराहे के व्यापारियों का कहना है कि लगातार चोरी की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। व्यापारियों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
फिलहाल गोला पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों तक पहुंचने के लिए सभी संभावित रास्तों और सबूतों की जांच की जा रही है।
Location : Gorakhpur
Published : 14 July 2026, 2:05 PM IST
Topics : crime news Gorakhpur Theft Case