Gorakhpur Crime: चाकू-बांकी से हमला करने वाला आरोपी का हुआ ये हाल, पढ़ें पूरी खबर

जनपद के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कैम्पियरगंज पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और बांकी भी बरामद की गई है।

Updated : 1 May 2026, 7:53 PM IST

Gorakhpur:  जनपद के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कैम्पियरगंज पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और बांकी भी बरामद की गई है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

क्या है पूरी खबर?

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉ कौस्तुभ  द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कैम्पियरगंज के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने थाना कैम्पियरगंज पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 220/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त अमित राज मिश्रा पुत्र स्वर्गीय रमापति मिश्रा निवासी ग्राम सोनौरा बुजुर्ग को गिरफ्तार किया।

दो लोग गंभीर रूप से घायल

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक चाकू और एक बांकी बरामद हुई है। बरामदगी के आधार पर मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 की बढ़ोत्तरी भी की गई है।घटना के संबंध में बताया गया कि 29 अप्रैल 2026 को वादी द्वारा थाना कैम्पियरगंज में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त अमित राज मिश्रा ने अपने साथियों के साथ मिलकर वादी और उसके परिजनों पर जानलेवा हमला किया। हमले में चाकू और बांकी का इस्तेमाल किया गया,जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Nainital: नाबालिग से छेड़छाड़, धर्मांतरण के दबाव और AI धमकी का एक और गंभीर मामला सामने, जाने पुलिस ने लिया क्या एक्शन

पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जांच के दौरान साक्ष्य संकलन और अभियुक्त की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गोरखपुर: गैंगस्टर एक्ट का वांछित अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे, लंबा आपराधिक इतिहास उजागर

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आदर्श त्रिवेदी, उपनिरीक्षक रवि शंकर तिवारी, हेड कांस्टेबल राजकुमार गुप्ता और कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी आपराधिक गतिविधि में लिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  1 May 2026, 7:53 PM IST