गोरखनाथ: सीएम योगी ने स्वर्गीय सुशील कुमार यादव को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वर्गीय सुशील कुमार यादव के पैतृक आवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर इस कठिन घड़ी में ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कबड्डी और समाज के लिए सुशील यादव का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरखनाथ पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का मानवीय और संवेदनशील रूप शनिवार को उस समय देखने को मिला।जब वे गोरखपुर के बुढ़िया बारी स्थित उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष एवं पूर्वोत्तर रेलवे के सेवानिवृत्त चीफ टीटीआई स्वर्गीय सुशील कुमार यादव के पैतृक आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत सुशील कुमार यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शोकाकुल परिजनों से भेंट कर इस कठिन घड़ी में ढांढस बंधाया।

सुशील यादव का योगदान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि स्वर्गीय सुशील कुमार यादव का आकस्मिक निधन न केवल उनके परिवार, बल्कि गोरखपुर जनपद, खेल जगत और समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल को आगे बढ़ाने में सुशील यादव का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके द्वारा किए गए कार्य आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।

Video | कड़ाके की ठंड में गोरखनाथ रैन बसेरे का क्या है असल हाल? देखिये ग्राउंड रिपोर्ट

सेवा भाव को दिया सर्वोच्च स्थान

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशील कुमार यादव ने अपने जीवन में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव को सर्वोच्च स्थान दिया। रेलवे सेवा के दौरान उन्होंने ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। वहीं खेल एवं सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय और उल्लेखनीय भूमिका रही। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व का असमय जाना समाज के लिए गहरी क्षति है। जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग के लिए सदैव उनके साथ खड़ी है।

गोरखपुर को मिलेगी यातायात में नई राहत, CM योगी करेंगे गोरखनाथ ओवरब्रिज का लोकार्पण

शोकाकुल परिवार को गहरा मिला संबल

मुख्यमंत्री के आगमन से शोकाकुल परिवार को गहरा संबल मिला। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी, खेल जगत से जुड़े गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय सुशील कुमार यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

गोरखनाथ मंदिर से जुड़ा परिवार

गौरतलब है कि स्वर्गीय सुशील कुमार यादव का परिवार पीढ़ियों से गोरखनाथ मंदिर से जुड़ा रहा है। ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ महाराज, ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ महाराज और वर्तमान पीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस परिवार पर सदैव स्नेह और आशीर्वाद रहा है। इसी आत्मीय संबंध के कारण मुख्यमंत्री स्वयं शोक संवेदना व्यक्त करने बुढ़िया बारी पहुंचे। मुख्यमंत्री की यह संवेदनशील उपस्थिति क्षेत्र में मानवीयता, सामाजिक सरोकार और करुणा का सशक्त संदेश बनकर सामने आई।

Location :  Gorakhpur

Published :  29 December 2025, 11:09 PM IST

Related News

Advertisement