Ghazipur News: विनीत राय हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर के चर्चित विनीत राय हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों शिवम दुबे और रहमान अली उर्फ गोल्डन को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी कमलेश बिंद एनकाउंटर में मारा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी शंकर पांडे अभी फरार है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 16 June 2026, 7:34 PM IST
google-preferred

Ghazipur: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में हुए बहुचर्चित विनीत राय हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बिंदु होटल के मालिक के बेटे विनीत राय की हत्या के मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। मंगलवार को गाजीपुर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवम दुबे और रहमान अली उर्फ गोल्डन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

चार आरोपियों पर घोषित था एक लाख रुपये का इनाम

विनीत राय हत्याकांड में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इनमें से एक आरोपी कमलेश बिंद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। वहीं, हत्या का मुख्य आरोपी शंकर पांडे अभी भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

घटनास्थल पर मौजूद थे गिरफ्तार आरोपी

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) राकेश मिश्रा ने बताया कि जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। पुलिस के अनुसार शिवम दुबे और रहमान अली उर्फ गोल्डन घटना के समय अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर मौजूद थे और हत्या की वारदात में उनकी भूमिका सामने आई है।

दोनों आरोपियों को गाजीपुर के चौकिया मोड़ स्थित ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

Video: यूपी के नंबर-1 अस्पताल में बवाल! नर्सों और कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है। जांच टीम लगातार साक्ष्य जुटा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

10 अप्रैल से लापता मेडिकल छात्र को लेकर गोरखपुर में बड़ा प्रदर्शन, सोनार नरहरी सेना ने सरकार-प्रशासन से मांगा जवाब; देखें Video

गाजीपुर में चर्चा का विषय बना था मामला

विनीत राय हत्याकांड सामने आने के बाद यह मामला पूरे गाजीपुर में चर्चा का विषय बन गया था। होटल कारोबारी परिवार से जुड़े इस मामले में पुलिस पर जल्द से जल्द सभी दोषियों को पकड़ने का दबाव था। अब तक कई आरोपियों पर कार्रवाई हो चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।

Location :  Ghazipur

Published :  16 June 2026, 7:34 PM IST

Advertisement