हिंदी
गाजीपुर से चौंकाने वाला मामला (Img: Google)
Ghazipur, Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना भांवरकोल थाना क्षेत्र के महेशपुर प्रथम गांव की है, जहां शुक्रवार को एक महिला की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय शब्बा परवीन को उसके परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद ले गए थे। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर वापस गांव पहुंचे, जहां माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
मृतका के पिता अबुल कैश खान, निवासी पलियां चुटहां दिलदारनगर ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को शादी के बाद से लगातार ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने दहेज उत्पीड़न और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता ने कहा कि उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया गया।
जानकारी के मुताबिक, शब्बा परवीन का निकाह करीब आठ वर्ष पहले महेशपुर प्रथम निवासी मकसूद उर्फ बाबर खां के साथ हुआ था। दंपति के दो बच्चे भी हैं। घटना के बाद बच्चों और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
कासगंज में बरपा प्रकृति का कहर, पति-पत्नी समेत 3 की मौत, 3 बच्चे गंभीर; जानिये कैसे हुआ हादसा
घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रभारी थानाध्यक्ष मोरध्वज दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Location : Ghazipur, Uttar Pradesh
Published : 13 June 2026, 1:26 PM IST
Topics : Bhawarkol Police dowry death case ghazipur news married woman death Uttar Pradesh crime news