आंखें फोड़ीं, दरांती से गोदा और निजी अंग भी काट डाला, दरिंदगी देख कांप उठी पुलिस

गाजियाबाद के मोदीनगर में "भंगजी बाबा" कहकर मजाक उड़ाने से नाराज युवक ने 24 वर्षीय तरुण की दरांती से बेरहमी से हत्या कर दी। शव गन्ने के खेत में मिला। पुलिस ने आरोपी निरांचल उर्फ मंत्री को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 7 July 2026, 10:49 AM IST
google-preferred

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर थाना क्षेत्र के पूठरी गांव में एक मामूली मजाक ने खौफनाक हत्याकांड का रूप ले लिया। एक युवक ने तंज कसने से नाराज होकर दूसरे युवक की इतनी बेरहमी से हत्या कर दी कि शव की हालत देखकर पुलिस और ग्रामीणों के भी रोंगटे खड़े हो गए। आरोपी ने दरांती से कई वार किए, आंखें फोड़ दीं और शव को खेत में छिपाने की कोशिश भी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त दरांती और मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

शाम को टहलने निकला, सुबह खेत में मिला शव

पुलिस के अनुसार, मृतक तरुण उर्फ नमित मूल रूप से मुजफ्फरनगर के खतौली का रहने वाला था और पिछले दो वर्षों से अपने परिवार के साथ पूठरी गांव में किराए पर रह रहा था। वह परतापुर के गेझा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक गद्दा फैक्ट्री में काम करता था। रविवार शाम करीब पांच बजे वह टहलने निकला था, लेकिन रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी। सोमवार सुबह गांव से करीब 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में उसका रक्तरंजित शव मिला।

'भंगजी बाबा' कहने पर बना हत्या का प्लान

जांच में सामने आया कि आरोपी निरांचल उर्फ मंत्री (33) को कुछ दिन पहले तरुण और उसके दोस्तों ने मजाक में "भंगजी बाबा" कहकर चिढ़ाया था। आरोपी इसी बात से नाराज था। रविवार को जब उसने तरुण को अकेले देखा और उसने दोबारा वही तंज कसा, तो आरोपी ने दरांती से हमला कर दिया।

बेरहमी की सारी हदें पार

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने तरुण के चेहरे, गर्दन, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए। वारदात के दौरान उसने मृतक की आंखें भी फोड़ दीं। हत्या के बाद शव को सड़क से घसीटकर गन्ने के खेत में ले गया और उसे बोरे में भरने की कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर शव वहीं छोड़कर फरार हो गया।

आरोपी गिरफ्तार, सनकी प्रवृत्ति की जांच

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है और तांत्रिक गतिविधियों में रुचि रखता था। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी से हड़कंप, सीक्रेट रिपोर्ट के 20 बड़े खुलासे उड़ा देंगे आपके होश

परिवार में पसरा मातम

तरुण अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे की निर्मम हत्या से परिवार गहरे सदमे में है और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहा है। इस घटना के बाद पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है।

Location :  Ghaziabad

Published :  7 July 2026, 10:49 AM IST

Related News

Advertisement