गाजियाबाद में आंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ के बाद बवाल; मौके पर भारी पुलिस तैनात

गाजियाबाद के नवयुग मार्केट स्थित आंबेडकर पार्क में प्रतिमा से छेड़छाड़ की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने स्थिति संभाली और जांच शुरू की।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 28 September 2026, 9:41 AM IST
google-preferred

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सोमवार सुबह नवयुग मार्केट स्थित आंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन में हलचल मच गई।

सूचना के मुताबिक, प्रतिमा के चेहरे पर गंदा पदार्थ लगाने की कोशिश किए जाने और प्रतिमा पर चढ़ाई गई मालाओं से छेड़छाड़ की बात सामने आई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

मौके पर जुटी भीड़, पुलिस ने की शांति की अपील

घटना की जानकारी फैलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और किसी भी तरह की अफवाह से बचने को कहा।

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।

सीसीटीवी और अन्य पहलुओं की जांच

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिमा के साथ कथित छेड़छाड़ की कोशिश किसने की और इसके पीछे क्या कारण थे।

अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Ghaziabad

Published :  28 September 2026, 9:41 AM IST

Related News

Advertisement