हिंदी
नहाते समय एक किशोरी गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे बचाने के प्रयास में बाकी लड़कियां भी एक-एक कर पानी में उसको बचाने के लिए पानी में आगे गई। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी खबर
मौके पर पुलिस टीम
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। सिकंदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बायपुर गांव के पास यमुना नदी में नहाने गई 4 किशोरियों की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे में 2 किशोरियों की हालत नाजुक है। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। आपको बता दें कि नदी में 6 किशोरियों नहाने के लिए कूदी थी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, नहाते समय एक किशोरी गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे बचाने के प्रयास में बाकी लड़कियां भी एक-एक कर पानी में उसको बचाने के लिए पानी में आगे गई।देखते ही देखते सभी लड़कियां नदी की धारा में समा गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाया और प्रशासन को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसीपी और एडीसीपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। राहत और बचाव कार्य के लिए गोताखोरों की टीम बुलाई गई। जिन्होंने कई घंटे की मशक्कत के बाद सभी शवों को नदी से बाहर निकाला। मृत किशोरियों की पहचान उनके परिवारों द्वारा कर ली गई है।
चारों लड़कियों के घर में छाया मातम
घटना के बाद बायपुर गांव में कोहराम मच गया है। मृतक लड़कियां के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एक ही परिवार की हैं लड़कियां
मृत लड़कियां एक ही परिवार के भाइयों की बेटियां हैं। जो आपस में चचेरी बहनें बताई जा रही हैं। जिन लड़कियों की डूबने से मौत हुई है। बताया गया है कि छह लड़कियों समेत कुल आठ लड़कियां यमुना किनारे गई हुई थी। ये सभी छह लड़कियां यमुना में नहाने उतर गई, लेकिन वे पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सकीं। देखते ही देखते सभी लड़कियां गहरे पानी में चली गई।
मृत लड़कियों की उम्र 10 से 18 वर्ष के बीच
लड़कियों के साथ आई दो अन्य लड़कियों ने इन लड़कियों को डूबते देखा तो शोर मचाया। इस पर बहुत सारे लोग एकत्रित हो गए, लेकिन कोई लड़कियों को बचा नहीं पाया। बाद में पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाया और कुछ ही देर की मशक्कत के बाद सभी को नदी से बाहर निकाल लिया गया। लेकिन इनमें से 4 की मौत हो चुकी थी और दो को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों की आंखें शव देखकर फटी की फटी रह गई। मृतक लड़कियों की उम्र 10 से 18 वर्ष के बीच बताई जा रही है।