नोएडा में आया कोरोना का पहला मामला, विदेश से आई महिला हुई शिकार, पढ़िए देश की हालत कैसी

तीन साल बाद कोविड के 23 नए मामले सामने आए हैं। जिससे प्रशासन सतर्क हो गया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की यह रिपोर्ट

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 24 May 2025, 4:24 PM IST
google-preferred

नोएडा: देशभर में एक बार फिर कोविड-19 संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रिपोर्ट में बताया है कि दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, गुजरात और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में नए कोविड मरीज सामने आए हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, इसके चलते सरकार और प्रशासन ने अस्पतालों को अलर्ट पर रख दिया है। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

NCR में भी दिखने लगे संक्रमण के लक्षण

दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी कोरोना के मामले सामने आए हैं। नोएडा में 55 वर्षीय व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया गया है। महिला नोएडा के सेक्टर-110 निवासी है। जबकि गाजियाबाद में अब तक 4 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। प्रशासन ने दोनों ही जिलों में निगरानी बढ़ा दी है।

दिल्ली में 23 नए मामले

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तीन साल बाद कोविड के 23 नए मामले सामने आए हैं। जिससे प्रशासन सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि मरीजों में अभी तक कोई गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं और सभी संक्रमितों की हालत स्थिर है। उन्होंने लोगों से घबराने की बजाय सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की है।

केरल में सबसे अधिक 273 मामले

केरल में मई महीने में सबसे ज्यादा 273 कोविड संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसके बाद राज्य सरकार ने सभी जिलों में सख्त निगरानी और अस्पतालों में मास्क अनिवार्य कर दिया है। खांसी, जुकाम, बुखार जैसे लक्षणों वाले लोगों को मास्क पहनने और तुरंत चिकित्सीय जांच कराने की सलाह दी गई है।

कर्नाटक और महाराष्ट्र भी अलर्ट मोड पर

कर्नाटक में अब तक 35 मामले सामने आए हैं, जिनमें होसकोटे का एक 9 महीने का बच्चा भी शामिल है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे SARI लक्षण दिखने पर तुरंत टेस्ट कराएं। वहीं, महाराष्ट्र के मुंबई में अब तक 95 मामले और ठाणे में तीन दिनों में 10 नए मामले दर्ज हुए हैं। मुंबई में हालांकि अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या कम रही है। मात्र 16 मरीजों को ही अस्पताल में भर्ती किया गया है। BMC (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) ने सभी अस्पतालों को SARI लक्षणों वाले मरीजों की कोविड जांच करने को कहा है।

गुजरात के अहमदाबाद में एक दिन में 20 केस

अहमदाबाद में एक ही दिन में 20 नए कोविड मामले सामने आए हैं। मई महीने में अब तक कुल 39 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 31 मरीज अभी पॉजिटिव हैं। नगर निगम ने उत्तर-पश्चिम ज़ोन में सबसे ज्यादा मामले (10) दर्ज किए जाने की जानकारी दी है।

दक्षिण एशिया में JN.1 वैरिएंट का असर

देश में बढ़ते मामलों के पीछे ओमिक्रॉन का उप-वैरिएंट JN.1 हो सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार यह वैरिएंट ज्यादा सक्रिय है लेकिन अब तक विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे "चिंताजनक वैरिएंट" नहीं माना है। इससे संक्रमित लोगों में बुखार, गले में खराश, नाक बहना, थकान और सिरदर्द जैसे सामान्य लक्षण देखे जा रहे हैं। अधिकतर मरीज तीन से चार दिन में ठीक हो जा रहे हैं और अभी तक इस वैरिएंट से कोई मौत दर्ज नहीं की गई है।

Location : 
  • Greater Noida

Published : 
  • 24 May 2025, 4:24 PM IST

Advertisement
Advertisement