हिंदी
झोंपड़ियों में लगी आज
बरेली: बहेड़ी तहसील क्षेत्र के गांव उतरसिया महोलिया में बुधवार यानी आज से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी जहां दो झोपड़ियों में आग लग गई , आग लगने से घर में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया और साथ ही
चार साल की बच्ची अलिस्मा पुत्री दिलशाद की जलकर मौत हो गई। आग पास के खेत में भी फैल गई, जिससे गेहूं की फसल भी जल गई।
डाइनामाइट न्यूज संवादाता के अनुसार, गांव उतरसिया महोलिया निवासी दिलशाद गांव बाहरी छोर पर झोपड़ीनुमा घर में परिवार के साथ रहते हैं। दोपहर करीब एक बजे की बात है जब चार साल की बच्ची अलिस्मा झोपड़ी के अंदर सो रही थी और उसी वक्त दिलशाद की पत्नी खाना पका रही थी, इसी दौरान किसी तरह झोपड़ी में आग लग गई और चार साल की बच्ची की जल कर दर्दनाक मौत हो गई। कुछ ही पलों में आग चारों तरफ फैल गया साथ ही दूसरी झोपड़ी और पास के खेत में भी आग फैल गई। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।
आग को देखते हुए मौक पर पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलवाया गया। लेकिन तब तक मासूम जिंदा जल गई। आग लगने से घर में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, तहसीलदार भानु प्रताप राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों से घटना की जानकारी ली। वहीं पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
बच्ची की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। एसडीएम बहेड़ी रत्निका श्रीवास्तव ने बताया जांच कराई जा रही है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
Location : Uttar Pradesh
Published : 23 April 2025, 6:16 PM IST
No related posts found.