एक कमरे में तीन लाशें, जेब से मिला सुसाइड नोट… हैरान कर देगा फतेहपुर का ये सनसनीखेज मामला

फतेहपुर जिले में एक घर के कमरे से तीन लोगों के खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। जांच के दौरान मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में कई लोगों पर कर्ज के दबाव और फर्जी एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 12 March 2026, 10:39 AM IST
google-preferred

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक ही कमरे से तीन लोगों के खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा मोहल्ले की है, जहां एक घर के अंदर हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवददाता के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया कि युवक ने अपनी मां और चाची की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

जेब से मिला सुसाइड नोट

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे में मिले तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान मृतक युवक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसने पूरे मामले का रुख बदल दिया।

देर रात जिले में पहुंचे एडीजी और आईजी ने सुसाइड नोट का अवलोकन किया। उसमें चार से पांच लोगों के नाम लिखे पाए गए, जिसके आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इस कार्रवाई की खबर मिलते ही देर रात सदर कोतवाली में अधिवक्ताओं ने घेराव कर हंगामा किया। हालांकि एडीजी प्रयागराज ने स्पष्ट किया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बदायूं में रातों-रात खाक हुआ करोड़ों का माॅल! आधी रात लगी भीषण आग, जानें क्या है पूरा मामला?

कर्ज और धमकियों से परेशान था युवक

पुलिस के अनुसार मृतक युवक अमर बिस्किट, चॉकलेट और चीनी की सप्लाई का काम करता था। सुसाइड नोट में उसने कई लोगों पर कर्ज के नाम पर परेशान करने और आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।

सुसाइड नोट के मुताबिक, संजय सिंह पर लोगों को उसके खिलाफ भड़काने का आरोप लगाया गया है। वहीं पप्पू उर्फ दिलीप त्रिवेदी पर सामान का पैसा हड़पने की बात लिखी गई है। इसके अलावा शुभम और सोनू पर जानबूझकर उसके कारोबार को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

नोट में यह भी बताया गया है कि राहुल श्रीवास्तव ने चेक को लेकर उसे ब्लैकमेल किया और फर्जी एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था।

मुजफ्फरनगर तक पहुंची ईरान-अमेरिका युद्ध की आंच, जानिए कैसे, इनकी बढ़ी मुश्किलें

पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

घटना के बाद पुलिस ने सुशील श्रीवास्तव की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जिन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, उनमें पप्पू उर्फ दिलीप त्रिवेदी, संजय सिंह, शुभम, सोनू और राहुल श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है और सुसाइड नोट में लिखे गए आरोपों की सत्यता भी जांच के दायरे में है। फिलहाल पुलिस पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

अधिवक्ताओं का विरोध

इस मामले में पुलिस द्वारा कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के बाद अधिवक्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। देर रात कोतवाली में अधिवक्ताओं ने घेराव कर हंगामा भी किया। अधिवक्ता धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि घटना के समय उनका एक साथी उनके साथ मौजूद था, इसलिए किसी भी निर्दोष व्यक्ति को इस मामले में फंसाया नहीं जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है।

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 12 March 2026, 10:39 AM IST

Advertisement