फतेहपुर में नेटवर्क न आने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, टावर कर्मी को खंभे से बांधा; 6 गिरफ्तार

फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने जियो टावर के तकनीशियन को खंभे से बांध दिया। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Updated : 12 September 2026, 2:20 PM IST
google-preferred

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने मोबाइल नेटवर्क और आम जनता के बीच की खींचतान को एक नए स्तर पर ला खड़ा किया है। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हरदौली गांव में मोबाइल नेटवर्क न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने अपनी भड़ास एक टेलीकॉम कंपनी के टावर कर्मी पर निकाली। नेटवर्क की इस बदहाली से तंग आकर ग्रामीणों ने टावर के ही एक तकनीशियन को पकड़कर खंभे से बांध दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की।

दो साल पुरानी उम्मीदें और महीनों की परेशानी

स्थानीय लोगों के अनुसार, हरदौली गांव में करीब दो साल पहले एक टेलीकॉम कंपनी का मोबाइल टावर स्थापित किया गया था। इस टावर के लगने पर ग्रामीणों ने यह राहत की सांस ली थी कि अब उनके क्षेत्र की नेटवर्क समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी। उन्हें पूरी उम्मीद थी कि वे अपने मोबाइल पर बिना किसी रुकावट के बात कर सकेंगे और हाई-स्पीड इंटरनेट का लाभ उठा पाएंगे।

हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि यह राहत केवल कुछ समय की ही साबित हुई। पिछले कई महीनों से गांव में मोबाइल नेटवर्क की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई थी। स्थिति यह थी कि लोगों को न तो ढंग से फोन पर कॉल मिल पा रही थी और न ही इंटरनेट काम कर रहा था। इस तकनीकी असुविधा और लंबे समय से चली आ रही लाचारी ने आखिरकार गुरुवार की शाम ग्रामीणों के सबध का बांध तोड़ दिया और उनका गुस्सा खुलकर सामने आ गया।

स्कॉर्पियो नहीं मिली तो पत्नी को दूसरी मंजिल से धकेला? गाजियाबाद में 6 महीने पहले हुई थी Love Marriage

टावर कर्मी का गांव पहुंचना और हंगामे की शुरुआत

बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम जब उक्त टेलीकॉम कंपनी का एक टावर तकनीशियन किसी काम से गांव पहुंचा, तो लंबे समय से नेटवर्क की समस्या झेल रहे ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। ग्रामीणों ने बिना देर किए उस कर्मी को घेर लिया और पकड़कर टावर परिसर के अंदर ही एक खंभे से मजबूती से बांध दिया। इस पूरी घटना के दौरान वहां भारी भीड़ जमा हो गई और किसी ने इस पूरी प्रक्रिया का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। कुछ ही समय में यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया और स्थानीय प्रशासन तक पहुंच गया।

पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और बयान

सोशल मीडिया के जरिए घटना की जानकारी मिलते ही फतेहपुर पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इस पूरे प्रकरण पर पुलिस का आधिकारिक पक्ष भी सामने आया है।

सुबह-सुबह धुआं और आसमान छूती लपटें, बरेली की वाडीलाल आइसक्रीम फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

अभिमन्यु मांगलिक, एसपी फतेहपुर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि थाना बिंदकी क्षेत्र के ग्राम हरदौली में जियो टावर के एक तकनीशियन को कुछ स्थानीय व्यक्तियों द्वारा बंधक बनाए जाने का मामला सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया था। संबंधित व्यक्तियों द्वारा एक वीडियो भी बनाया और प्रसारित किया गया था, जिसमें यह दिखाया गया कि उनके क्षेत्र में मोबाइल फोन पर 5G नेटवर्क उपलब्ध नहीं हो रहा है, और इसी बात से नाराज होकर उन्होंने ऐसा कृत्य किया। एसपी ने स्पष्ट किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। अभियोग दर्ज करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना से जुड़े 6 मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Fatehpur

Published :  12 September 2026, 2:20 PM IST

Related News

Advertisement