हिंदी
फर्रुखाबाद में लूट की साजिश बेनकाब
Farrukhabad: जिले में हुई लाखों रुपये की लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा किया है। थाना कायमगंज क्षेत्र में टूबैको कंपनी के मुनीम से तमंचे के बल पर की गई लूट के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 6.70 लाख रुपये की पूरी रकम, तमंचा और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान उत्तम शुक्ला, मिथुन सक्सेना, बॉबी, विकास कश्यप उर्फ विक्की बाथम, अभय सक्सेना और अंग्रेज उर्फ राजकुमार के रूप में हुई है।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि घटना के बाद पुलिस टीमों को तत्काल सक्रिय किया गया था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी जांच के आधार पर लुटेरों की पहचान शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।
एसपी ने बताया कि घटना में टोबैको कंपनी का एक पूर्व कर्मचारी शामिल था, उसे एग्जिट जानकारी थी कि मुनीम किस समय रुपए लेकर बैंक से जाता था, उसी ने अपने साथियों को लोकेशन दी थी, जिसके बाद बदमाशों ने मुनीम के बाइक की मारकर गिरा दिया ततपश्चात लूट की घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने योजना बनाकर टूबैको कंपनी के मुनीम को निशाना बनाया था। बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे नकदी लूट ली थी और मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई में कोतवाली कायमगंज पुलिस और थाना शमसाबाद के थानाध्यक्ष सचिन चौधरी की संयुक्त टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और लूट जैसी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस मामले में आगे की जांच में जुट गई है।
Location : Farrukhabad
Published : 28 August 2026, 11:06 PM IST
Topics : Farrukhabad Police farrukhabad news kayamganj loot case tobacco company munim loot UP Police Action