Budaun: मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाई-वे पर दर्दनाक हादसा, दो बाइकें भिड़ीं, चार गंभीर

बदायूं में रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जब हाईवे पर आमने-सामने हुई टक्कर ने चार जिंदगियों को संकट में डाल दिया। इस दर्दनाक हादसे में दो बाइकों की भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची मदद के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 28 August 2026, 1:31 AM IST
google-preferred

Budaun: मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर श्याम ढाबा के पास देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान

जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर जनपद के बारा कला निवासी हरपाल (40) पुत्र दुर्गपाल सिंह और मोहित (28) पुत्र राजेंद्र सिंह बाइक से श्याम ढाबा, उसावां पर खाना खाने आ रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर शैलेंद्र (18) पुत्र मोर सिंह और रतन (30) पुत्र धनपाल, निवासी नागाशी थाना उसहैत, पटना देवकली मंदिर का मेला देखकर लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

सावधान! बदायूं में चल रहा था झूठे केस में फंसाकर उगाही का खेल; ऐसे हुआ साजिश का पर्दाफाश

हादसे के बाद घायलों को एंबुलेंस नहीं मिलने पर करीब आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। मौके पर पहुंचे भाजपा युवा कार्यकर्ता विकास मिश्रा और सोनू मिश्रा तथा थाना पुलिस के कांस्टेबल अंकित ने और उप निरीक्षक थाना उसावा सुनील चौधरी ने घायलों को अपनी बाइक व स्कूटी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसावां पहुंचाया।

बदायूं में पेड़ पर चढ़कर टहनियां काट रहा था किसान, तभी हुआ कुछ ऐसा… मौके पर ही थम गईं सांसें

जिला अस्पताल बदायूं रेफर

चिकित्सक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि चारों घायलों का उपचार किया गया, जिनमें चारों को हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल बदायूं रेफर किया गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Location :  Budaun

Published :  28 August 2026, 1:30 AM IST

Advertisement