बलिया कोर्ट का बड़ा एक्शन: 23 साल पुराने कोतवाल बदतमीजी मामले में मंत्री दयाशंकर सिंह पर गिरफ्तारी वारंट जारी

23 साल पुराने मामले में बलिया की सीजेएम कोर्ट ने मंत्री दयाशंकर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोतवाल से बदतमीजी और मारपीट के इस मामले में एमएलसी रविशंकर सिंह 'पप्पू' की गैरहाजरी माफ हो गई है, क्योंकि उन्होंने पहले ही जमानत ले ली थी।

Updated : 16 October 2026, 9:16 AM IST
google-preferred

Ballia: करीब 23 साल पुराने एक मामले में कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। यह मामला तत्कालीन शहर कोतवाल के साथ बदतमीजी, गाली-गलौज और मारपीट से जुड़ा हुआ है। सीजेएम शैलेष पांडेय की अदालत ने इस मामले की सुनवाई के दौरान यह कड़ा कदम उठाया है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना 4 दिसंबर 2003 को सुबह करीब 9:25 बजे कोतवाली थाना परिसर में हुई थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, तत्कालीन शहर कोतवाल सर्वजीत शाही ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि घटना के दिन कोतवाल अपने साथियों के साथ अभियुक्तों की तलाश में जा रहे थे। इसी दौरान आरटी सेट से सूचना मिली कि रविशंकर उर्फ पप्पू सिंह और दयाशंकर सिंह अपने करीब 20 समर्थकों के साथ कोतवाली में मौजूद हैं और उन्हें बुला रहे हैं।

लखनऊ में जुटेंगे 8 राज्यों और 4 केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधि, कार्यशाला में इस विषय पर होगा महामंथन

जब कोतवाल अतिरिक्त पुलिस बल के साथ कोतवाली पहुंचे, तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दीं और उनका कॉलर पकड़ लिया। आरोप है कि इस दौरान दयाशंकर सिंह भी उन पर हमलावर हो गए। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया। अभियोजन के मुताबिक, इस दौरान रविशंकर ने कथित तौर पर कहा था, "साले, तुम्हारी इतनी हिम्मत कि हमारे कार्यकर्ता को गिरफ्तार करोगे।"

एमएलसी रविशंकर सिंह 'पप्पू' की गैरहाजरी माफ

इस पुराने मामले में सह-आरोपी और वर्तमान एमएलसी रविशंकर उर्फ पप्पू सिंह की अदालत ने आज की गैरहाजरी को माफ कर दिया है। इसका कारण यह है कि एमएलसी ने पहले ही अदालत में आत्मसमर्पण कर अपनी जमानत अर्जी मंजूर करा ली थी।

सीतापुर नगर पालिका में बड़ा प्रशासनिक एक्शन: तत्कालीन ईओ पर निलंबन की संस्तुति

मंत्री दयाशंकर सिंह पर कोर्ट की कार्रवाई

दूसरी ओर, सुनवाई के दौरान अदालत में उपस्थित न होने के कारण मंत्री दयाशंकर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। अदालत ने इस वारंट को तामील कराने के लिए एन.एस.पी के माध्यम से एसपी बलिया के पास भेज दिया है। वर्तमान में दयाशंकर सिंह सदर विधायक और परिवहन राज्यमंत्री के पद पर हैं।

Location :  Ballia

Published :  16 October 2026, 9:16 AM IST

Related News

Advertisement