‘Make in India’ की गूंज: शाहजहांपुर से गुजरी बांग्लादेशी ट्रेन, जानिए भारत के बने इन हाई-टेक कोचों का पूरा सच

भारत की मेक इन इंडिया पहल के तहत पंजाब के कपूरथला में तैयार बांग्लादेश की इंटरसिटी ट्रेनों के लिए आधुनिक एलएचबी कोचों की पहली खेप उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर रेलवे ट्रैक से गुजरी। लगभग 915 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के तहत भारत कुल 200 अत्याधुनिक ब्रॉड-गेज कोच बांग्लादेश को सौंपेगा, जो गेड़े-दर्शना बॉर्डर के रास्ते वहां पहुंचेंगे।

Updated : 16 October 2026, 11:49 AM IST
google-preferred

Shahjahanpur: 'मेक इन इंडिया' की ताकत अब सरहद पार भी अपनी धमक दिखा रही है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर रेलवे ट्रैक से एक ऐसी खास ट्रेन गुजरी, जिसे देखने के लिए स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। यह कोई आम ट्रेन नहीं थी, बल्कि पड़ोसी देश बांग्लादेश के लिए भारत में तैयार किए गए अत्याधुनिक एलएचबी (LHB) यात्री कोचों की पहली खेप थी, जो अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही थी।

भारत-बांग्लादेश के बीच 915 करोड़ का ऐतिहासिक रेल सौदा

यह पूरा मामला दोनों देशों के बीच व्यापार और कूटनीतिक रिश्तों को नई मजबूती देने से जुड़ा है। भारत और बांग्लादेश के बीच लगभग 915 करोड़ रुपये का एक बड़ा समझौता हुआ है। इस प्रोजेक्ट के तहत भारत बांग्लादेश को कुल 200 ब्रॉड-गेज अत्याधुनिक कोचों की आपूर्ति कर रहा है। इन सभी आधुनिक डिब्बों को पंजाब के कपूरथला स्थित मशहूर रेल कोच फैक्ट्री (RCF) में तैयार किया गया है। रेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली कंपनी 'राइट्स लिमिटेड' (RITES Ltd) इस पूरे ऑर्डर को तय समय सीमा यानी अक्टूबर 2026 से लेकर दिसंबर 2027 के बीच चरणबद्ध तरीके से पूरा करने और निर्यात करने की जिम्मेदारी संभाल रही है।

Google Maps से रेकी, 15 मिनट में 5 करोड़ की लूट; सिंगरौली बैंक डकैती में बड़ा खुलासा

गेड़े-दर्शना बॉर्डर से होगी पड़ोसी देश में एंट्री

शाहजहांपुर ट्रैक से गुजरने के बाद यह खेप भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित प्रसिद्ध 'गेड़े-दर्शना' क्रॉस-बॉर्डर रेल लिंक के जरिए बांग्लादेश की सीमा में प्रवेश करेगी। इन नए और आधुनिक डिब्बों के मिलने से बांग्लादेश रेलवे को अपनी परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने में मदद मिलेगी। बांग्लादेश सरकार इन नए कोचों की मदद से ढाका-पाबना और ढाका-खुलना जैसे व्यस्त और महत्वपूर्ण रूटों पर नई इंटरसिटी ट्रेन सेवाएं शुरू करने की योजना बना रही है, जिससे वहां के आम यात्रियों का सफर बेहद सुगम हो जाएगा।

1921 के बाद पहली बार, सुल्तानपुर बार एसोसिएशन चुनाव में न्यायपालिका की सीधी एंट्री, खुर्शीद क्लब में वोटिंग आज

पैसेंजर कंफर्ट और सेफ्टी का रखा गया है खास ख्याल

कपूरथला की रेल कोच फैक्ट्री अपनी बेहतरीन इंजीनियरिंग के लिए जानी जाती है। बांग्लादेश के लिए इन डिब्बों को सात अलग-अलग वेरिएंट में गढ़ा गया है, जिसमें एसी स्लीपर, एसी चेयर कार और नॉन-एसी चेयर कार शामिल हैं। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं का इस तरह ध्यान रखा गया है कि वे यूरोपियन मानकों पर खरे उतरते हैं।

आधुनिक सुविधाएं: कोचों के भीतर सीसीटीवी कैमरे, आधुनिक पैसेंजर अलार्म सिस्टम के साथ-साथ 'बेबी केयर रूम' और विशेष प्रार्थना कक्ष जैसी अनूठी सुविधाएं दी गई हैं।

मजबूत छत की डिजाइन: बांग्लादेश में अक्सर पीक सीजन के दौरान यात्रियों के ट्रेन की छत पर बैठकर सफर करने की चुनौती को ध्यान में रखते हुए, आरसीएफ (RCF) ने इन कोचों की छत की संरचना को विशेष रूप से बेहद मजबूत बनाया है, ताकि वे अतिरिक्त भार को आसानी से सहन कर सकें।

Location :  Shahjahanpur

Published :  16 October 2026, 11:49 AM IST

Advertisement