Farrukhabad: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाइयों का ‘ग्रीन एक्शन’, डॉ. जेपी सिंह वर्मा ने पौधे रोपे

भोजपुर-195 विधानसभा के ग्राम बझेरा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। वरिष्ठ समाजवादी नेता डॉ. जे.पी. सिंह वर्मा के नेतृत्व में भव्य वृक्षारोपण हुआ और करीब 3-4 दर्जन लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 1 July 2026, 7:35 PM IST
google-preferred

Farrukhabad: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर विधानसभा भोजपुर-195 से दावेदारी कर रहे वरिष्ठ समाजवादी नेता डॉ. जे.पी. सिंह वर्मा के नेतृत्व में ग्राम बझेरा में भव्य वृक्षारोपण एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक Jamaluddin Siddiqui, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष Chandrapal Singh Yadav, जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र यादव, अमन गुप्ता, मुन्ना यादव, नगर अध्यक्ष बिल्लू श्रीवास्तव, फुरकान, इरफान सिद्दीकी सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ग्राम बझेरा में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डॉ. जे.पी. सिंह वर्मा ने कहा कि पेड़ लगाना आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार है और प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना भी की।

सियासत अपनी जगह, शिष्टाचार अपनी जगह: Akhilesh Yadav के जन्मदिन पर CM योगी ने दी बधाई

तीन से चार दर्जन लोगों ने ली सपा की सदस्यता

इस अवसर पर प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. जे.पी. सिंह वर्मा ने लगभग तीन से चार दर्जन लोगों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। सदस्यता लेने वालों में सभी वर्गों एवं समुदायों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं, जिससे संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।

जमालुद्दीन सिद्दीकी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। वहीं जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने भी भाजपा सरकार की कार्यशैली की आलोचना करते हुए समाजवादी पार्टी को जनता की आवाज बताया और कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

Location :  Farrukhabad

Published :  1 July 2026, 7:35 PM IST

Advertisement