हिंदी
सात दिवसीय प्रशिक्षण
Fatehpur: फतेहपुर से 50 किसानों का एक दल सात दिवसीय अंतरराज्यीय प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम के लिए रवाना हुआ। शुक्रवार को जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर दल को विदा किया। यह कार्यक्रम कृषि विभाग फतेहपुर के तत्वावधान में प्रज्ञा ग्रामोत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित किया गया है।
यह भ्रमण कार्यक्रम 26 दिसंबर से 1 जनवरी 2026 तक चलेगा। इस दौरान किसान मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के अलग अलग प्रतिष्ठित कृषि एवं अनुसंधान संस्थानों का भ्रमण करेंगे। मकसद किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत फसल उत्पादन और बागवानी की वैज्ञानिक विधियों से अवगत कराना है।
Fatehpur News: सड़क पर दबंगों का तांडव, महिलाओं के साथ की मारपीट, CCTV वायरल
दल को रवाना करते समय जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण भ्रमण से किसानों को नई तकनीकों को अपनाने का अवसर मिलता है। जबलपुर और नागपुर में किसान फसल उत्पादन, मृदा सुधार और विशेष रूप से नींबू, संतरा व मुसम्मी की वैज्ञानिक खेती के गुर सीखेंगे, जिससे किसानों की आय में वृद्धि संभव होगी।
जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग मृदा परीक्षण के आधार पर ही किया जाए। साथ ही टिकाऊ खेती के लिए हरी खाद, कम्पोस्ट और जीवामृत के उपयोग पर बल दिया।
संस्था सचिव उमेशचंद्र शुक्ल ने बताया कि भ्रमण के दौरान किसान जबलपुर स्थित खरपतवार अनुसंधान संस्थान, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय और नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय का भ्रमण करेंगे। नागपुर में केंद्रीय नींबू-संतरा अनुसंधान संस्थान और मृदा सर्वेक्षण संस्थान का दौरा किया जाएगा। किसानों को उन्नत बीज, फसल सुरक्षा, बागवानी और वैल्यू एडिशन की जानकारी दी जाएगी।
Fatehpur News: तुर्की नाला पुल भ्रष्टाचार मामला; ज्ञापन देने जाने से पहले सपा जिला सचिव हाउस अरेस्ट
इस दल में दलजीत सिंह, बजरंग सिंह, पंथू सिंह पटेल, भानुप्रताप सिंह, रामसिंह पटेल, रमेश प्रसाद त्रिवेदी, बीरेंद्र सिंह और अरुणंजय सिंह सहित कई किसान शामिल हैं। महिला कृषकों में राधा देवी और विमलेश देवी भी प्रशिक्षण भ्रमण का हिस्सा हैं।
Location : Fatehpur
Published : 27 December 2025, 12:43 AM IST