Etah: सवारियों से भरे ऑटो को रोडवेज बस ने मारी जोरदार टक्कर, चीख-पुकार के बीच 2 की मौत और 5 घायल

Etah: जैथरा क्षेत्र में परौली सुहागपुर गांव के पास रोडवेज बस और सवारियों से भरे ऑटो की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें एटा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 9 August 2026, 4:14 PM IST
google-preferred

Etah: उत्तर प्रदेश के एटा में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। जैथरा थाना क्षेत्र में परौली सुहागपुर गांव के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस और सवारियों से भरे ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं।

परौली सुहागपुर के पास हुआ भीषण हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा जैथरा थाना क्षेत्र के परौली सुहागपुर गांव के पास हुआ। एटा की ओर से जा रहे ऑटो में कई सवारियां मौजूद थीं। इसी दौरान अलीगंज की ओर से आ रही बेवर डिपो की रोडवेज बस से ऑटो की टक्कर हो गई।

उत्तराखंड चुनाव से पहले भाजपा बड़े संकट में, 32 MLA के कट सकते टिकट; एंटी-इनकम्बेंसी से दो दलों को फायदा

टक्कर के बाद ऑटो में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।

सात घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. अखलाख के मुताबिक, हादसे के बाद सात लोगों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। सभी के सिर में चोटें आई थीं।

प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें एटा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान दो घायलों की मौत हो गई।

दो लोगों ने तोड़ा दम

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान पटियाली निवासी गुलफान सिंह पुत्र दिवारी लाल और जैथरा थाना क्षेत्र के झुमरा गांव निवासी सुक्का देवी के रूप में हुई है।

वहीं, घायलों में सताना, कृष्णा, रेखा पत्नी जुगेंद्र, नंदकिशोर निवासी नगला चंदन और चंद्रपाल निवासी फगनौल शामिल हैं। सभी का एटा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

उत्तराखंड चुनाव से पहले भाजपा बड़े संकट में, 32 MLA के कट सकते टिकट; एंटी-इनकम्बेंसी से दो दलों को फायदा

मेडिकल कॉलेज पहुंचीं सीओ सिटी

हादसे की सूचना मिलते ही सीओ सिटी कीर्तिका सिंह एटा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचीं। उन्होंने घायलों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया।

सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि एटा की ओर से जा रहे ऑटो की अलीगंज की तरफ से आ रही बेवर डिपो की रोडवेज बस से भिड़ंत हुई थी। हादसे में ऑटो सवार सात लोग घायल हुए, जिनमें दो की उपचार के दौरान मौत हो गई।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है। हादसा किस वजह से हुआ और इसमें किसकी लापरवाही रही, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं, घायलों के परिजन एटा मेडिकल कॉलेज में मौजूद हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं।

Location :  Etah

Published :  9 August 2026, 4:14 PM IST

Advertisement