Etah News: खाद की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, उर्वरक संस्थानों पर छापेमारी

एटा में डीएम अरविंद सिंह के निर्देश पर उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। दो खाद के नमूने लिए गए और एक विक्रेता को अनियमितता पर नोटिस जारी किया गया।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 2 July 2026, 6:34 PM IST
google-preferred

Etah: किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने और उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी तथा ओवररेटिंग पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। जिलाधिकारी अरविंद सिंह के निर्देश पर जिले की तीनों तहसीलों में संयुक्त टीमों ने उर्वरक प्रतिष्ठानों पर सघन छापेमारी और निरीक्षण अभियान चलाया।

उर्वरक दुकानों की गहन जांच

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उर्वरक विक्रेताओं के स्टॉक, बिक्री रजिस्टर, मूल्य सूची और अन्य आवश्यक अभिलेखों की बारीकी से जांच की। अभियान के दौरान दो उर्वरक नमूने जांच के लिए लिए गए, जबकि एक विक्रेता के अभिलेखों में अनियमितता मिलने पर उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

उर्वरक दुकानों पर छापेमारी (डाइनामाइट न्यूज)

Etah News: शराब के लिए नहीं मिले पैसे तो कलयुगी बेटे ने पिता के साथ किया कुछ ऐसा जो कोई बेटा कभी ना करे, जानें पूरा मामला

कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर प्रशासन सख्त

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी, खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी या निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने चेतावनी दी कि दोषी पाए जाने पर उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, आवश्यक वस्तु अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर प्रशासन सख्त (डाइनामाइट न्यूज)

किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराना प्राथमिकता

जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने कहा कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है तथा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Etah: अमृत सरोवर तालाब में डूबने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, नगर पालिका के इंतजामों पर फूटा लोगों का गुस्सा

प्रशासन ने किसानों से भी अपील की है कि यदि कहीं खाद की कालाबाजारी, ओवररेटिंग या जमाखोरी की शिकायत मिले तो तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Location :  Etah

Published :  2 July 2026, 6:32 PM IST

Advertisement