हिंदी
एटा क्राइम न्यूज़(Source: Google)
Etah: उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। थाना सकीट क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निबरूआ (नगला टिकुरिया) में एक शराबी बेटे ने ममता और रिश्तों का कत्ल करते हुए अपने ही बुजुर्ग पिता की ईंट मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक के दूसरे बेटे अमित कुमार के अनुसार, आरोपी विकास लंबे समय से शराब का आदी था और आए दिन घर में क्लेश करता था। बुधवार की शाम करीब सात बजे विकास नशे में धुत होकर घर पहुँचा और अपने 75 वर्षीय बीमार पिता, राजपाल उर्फ मुन्नालाल से रुपयों की मांग करने लगा। जब पिता ने पैसे देने से असमर्थता जताई, तो विकास आपा खो बैठा और घर में तांडव शुरू कर दिया।
कुशीनगर में पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर डीएम की बैठक, दिए सख्त निर्देश…
हंगामे के दौरान आवेश में आकर विकास ने पिता पर ईंट से हमला कर दिया। ईंट लगने से वृद्ध राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए और देखते ही देखते उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि विकास की हरकतों से पूरा परिवार पहले ही त्रस्त था। घटना के समय का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी अपने परिजनों के साथ बदसलूकी करता नजर आ रहा है।
Madhya Pradesh News: छतरपुर में पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा, पढे़ं पूरी खबर
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) सकीट नितीश गर्ग पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र विकास को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम ने भी मौका-ए-वारदात से नमूने एकत्रित किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा, जिसके आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Location : Etah
Published : 29 April 2026, 10:41 PM IST