कासगंज में कृषि विभाग का छापा, 3 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित, कई को नोटिस जारी
कासगंज में कृषि विभाग ने उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमार कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान तीन दुकानों पर स्टॉक और रेट बोर्ड प्रदर्शित नहीं मिलने तथा अभिलेखों में अनियमितता पाए जाने पर उनके लाइसेंस निलंबित कर नोटिस जारी किए गए। एक अन्य प्रतिष्ठान को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया है। विभाग ने नियमानुसार आगे की कार्रवाई की चेतावनी दी है।