

थाना फेस-2 की टीम एनएसईजेड तिराहे पर नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बोलेरो पिकअप वाहन को जांच के लिए रुकने का इशारा किया गया। लेकिन वाहन सवार रुकने के बजाय तेज गति से गाड़ी को एनएसईजेड
एक बदमाश को लगी गोली
Noida News: थाना फेस-2 पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीती रात एनएसईजेड तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक बोलेरो पिकअप सवार तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना फेस-2 की टीम एनएसईजेड तिराहे पर नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बोलेरो पिकअप वाहन को जांच के लिए रुकने का इशारा किया गया। लेकिन वाहन सवार रुकने के बजाय तेज गति से गाड़ी को एनएसईजेड नाले की पटरी की ओर भगाने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब एक किलोमीटर तक वाहन का पीछा किया।
पीछा कर रही पुलिस टीम को जब बदमाशों ने घेरता देखा तो उन्होंने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश को गोली लग गई। घायल बदमाश को तुरंत गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
घायल बदमाश की पहचान भंगेल निवासी बबलू उर्फ अजय (उम्र 24 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके पास से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है। उसके दो अन्य साथी, जाहर (32 वर्ष) और इब्राहिम (20 वर्ष), दोनों निवासी भंगेल फेस-2 को भी पुलिस ने कांबिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार कर लिया। तीनों बदमाशों के पास से चोरी की 22 प्रोप जैक सैंटरिंग पाइप, घटना में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन और दो अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये तीनों अपराधी शातिर किस्म के हैं और निर्माणाधीन साइटों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। पूछताछ में बदमाशों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस अब इनसे जुड़े पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। इनके खिलाफ कितने मुकदमे दर्ज हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। साथ ही इनका डेटा अन्य जिलों और राज्यों में भी साझा किया जाएगा, ताकि और जानकारी जुटाई जा सके। फिलहाल पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी की संभावना भी जताई जा रही है।