रायबरेली में डबल सनसनी: महिला की हत्या, आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से डबल सनसनीखेस का मामला सामने आया है। जहां इसी कड़ी में जनपद रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगतपुर भिचकौरा में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला का शव उसके ही घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिला।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 20 December 2025, 5:44 PM IST

Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से डबल सनसनीखेस का मामला सामने आया है। जहां इसी कड़ी में जनपद रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगतपुर भिचकौरा में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला का शव उसके ही घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतका की पहचान सीमा पत्नी राजेंद्र पासवान के रूप में हुई है। महिला के शव के पास खून से सना बांका भी बरामद हुआ है, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीणों ने जताया हत्या का शक

घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि सीमा के घर गांव के ही राम सुमेर नामक व्यक्ति का काफी आना-जाना था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राम सुमेर ने ही बांका मारकर महिला की हत्या की है। इस घटना से पूरे गांव में आक्रोश और भय का माहौल बन गया।

शव उठाने से रोकी पुलिस

सूचना मिलते ही सरेनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने शव को उठाने से रोक दिया। ग्रामीणों का साफ कहना था कि जब तक हत्यारोपित राम सुमेर को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया जाएगा। इस दौरान मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

Raebareli News: मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन

खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला आरोपी

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी राम सुमेर अपने घर के पीछे खेत में संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ज़हर खाने से मौत की आशंका

चिकित्सकों के अनुसार प्रथम दृष्टया राम सुमेर की मौत विषाक्त पदार्थ खाने से हुई प्रतीत होती है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने आरोपी के शव को भी कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एएसपी ने दी घटना की जानकारी

एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि महिला की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। ग्रामीणों के आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी राम सुमेर की मौत विषाक्त पदार्थ के सेवन से होने की आशंका है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Bulandshahr: मां-बेटी से दरिंदगी के 5 आरोपी दोषी करार, हैवानियत सुन खौल जाएगा खून

गांव में तनाव, पुलिस तैनात

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। यह मामला अब एक डबल मर्डर और संदिग्ध मौत की जांच के रूप में सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 20 December 2025, 5:44 PM IST