डीएम संतोष कुमार शर्मा ने बेलवा तिवारी में फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान का किया निरीक्षण, अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश

किसानों को सरकारी योजनाओं का पारदर्शी और समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में प्रशासन ने एक और अहम कदम बढ़ाया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने रविवार को विकास खंड घुघली अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलवा तिवारी में आयोजित विशेष फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान का निरीक्षण किया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 1 February 2026, 6:22 PM IST

महराजगंज: किसानों को सरकारी योजनाओं का पारदर्शी और समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में प्रशासन ने एक और अहम कदम बढ़ाया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने रविवार को विकास खंड घुघली अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलवा तिवारी में आयोजित विशेष फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभियान की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति की ली जानकारी

निरीक्षण के समय पंचायत सहायक द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि विशेष अभियान के अंतर्गत आज कुल 08 किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री की गई है। इस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अभियान को और गति दी जाए, ताकि ग्राम पंचायत का कोई भी पात्र किसान फॉर्मर रजिस्ट्री से वंचित न रह जाए।

AI नहीं, हाथों का कमाल: तरबूज पर की गई ऐसी कलाकारी…जिसे देखकर दंग रह गए यूजर्स, देखिये Viral Video

सभी कृषि योजनाओं की ‘चाबी’ बनेगी फॉर्मर रजिस्ट्री

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित सभी कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ फॉर्मर रजिस्ट्री के माध्यम से ही मिलेगा। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य “एक किसान–एक दस्तावेज़” की व्यवस्था को लागू करना है, जिससे किसानों से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हों।

किसानों से की गई जागरूकता की अपील

डीएम ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों और किसानों से अपील की कि वे अपने आस-पास के अन्य किसानों को भी इस अभियान के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की अभी तक फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है, वे जल्द से जल्द पंजीकरण कराएं, ताकि भविष्य में किसी भी योजना का लाभ लेने में उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

नियमित समीक्षा के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी घुघली को निर्देशित किया कि फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान की नियमित समीक्षा की जाए और इसे समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह कार्य किसानों के हित से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

मुजफ्फरनगर में घटी खौफनाक वारदात: दोस्त संग निकला युवक, कंबल में लिपटी लाश बनकर सुबह लौटा शहर, पढ़ें पूरा मामला

अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

निरीक्षण के समय बीडीओ घुघली राजकुमार, नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 1 February 2026, 6:22 PM IST