Maharajganj: DM बोले-सभी सरकारी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे बिजली तारों को तत्कल हटाएं

महराजगंज में डीएम संतोष कुमार शर्मा ने बिजली व्यवस्था की समीक्षा करते हुए ढीले तार, स्कूल परिसरों से गुजर रही लाइनें और शिकायतों के खराब निस्तारण पर कड़ी नाराजगी जताई, साथ ही पीएम सूर्यघर योजना के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 30 April 2026, 7:35 PM IST

Maharajganj: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्युत वितरण, नए कनेक्शन, बिल वसूली, पीएम सूर्यघर योजना तथा आईजीआरएस/जन शिकायतों के निस्तारण की प्रगति पर गहन चर्चा की गई।

क्या है पूरी खबर?

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनपद के सभी सरकारी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तारों को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने इसे गंभीर सुरक्षा मुद्दा बताते हुए कहा कि इससे बच्चों की जान को खतरा बना रहता है। इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि कुछ विद्यालयों के लिए आगणन भेजा जा चुका है और जल्द ही कार्य शुरू होगा।

झूलते और ढीले तारों को तुरंत दुरुस्त

डीएम ने प्रबंधकीय विद्यालयों में भी विद्युत लाइनों की जांच कर आवश्यकतानुसार नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़कों के ऊपर झूलते और ढीले तारों को तुरंत दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जर्जर पोल और ढीले तार किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।

डीएम ने कड़ी नाराजगी

आईजीआरएस/जन शिकायतों की समीक्षा में स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। 109 में से 76 शिकायतकर्ताओं के असंतुष्ट रहने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि केवल औपचारिक निस्तारण नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि हर शिकायत के निस्तारण से पहले मौके का निरीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाए।

कूड़े के किले में दफन सच्चाई! नहर बनी ‘मौत का गड्ढा’, युवक की दर्दनाक मौत ने खोली सिस्टम की पोल

योजना से जोड़ने के निर्देश

बैठक में पीएम सूर्यघर योजना को लेकर भी विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने नेडा विभाग और बिजली विभाग को समन्वय बनाकर अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को इस योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल बिजली खर्च कम करती है, बल्कि अतिरिक्त आय का अवसर भी देती है।

Dynamite News Exclusive : हरदोई से जाते-जाते अखिलेश यादव ने शिल्पी के भाई से बोली ऐसी बात, पिछड़ा वर्ग एकतरफा हुआ सपा के साथ

स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने और इसके प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि लोगों में स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रम है, जिसे दूर करना जरूरी है।विद्युत आपूर्ति की स्थिति पर अधिकारियों ने बताया कि जनपद में 24 उपकेंद्र संचालित हैं और आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। साथ ही यूईएचएच योजना के तहत छह कनेक्शन होने पर पोल और तार की व्यवस्था सरकार द्वारा कराए जाने की जानकारी दी गई।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह सहित विद्युत विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  30 April 2026, 7:35 PM IST