Home Guard Exam: देवरिया में 10 केंद्रों पर होमगार्ड परीक्षा शुरू, धूप में जूझते दिखे अभ्यर्थी

Home Guard Exam: देवरिया में यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है। 25 से 27 अप्रैल तक चलने वाली इस परीक्षा में 4200 अभ्यर्थी 10 केंद्रों पर शामिल हो रहे हैं। प्रशासन ने पारदर्शिता और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 25 April 2026, 3:15 PM IST
google-preferred

Deoria: देवरिया जनपद में यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन आज से शुरू हो गया है। यह परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल तक तीन दिनों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा शुरू होते ही जिले में प्रशासनिक सक्रियता बढ़ गई है और सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने पहले से ही व्यापक तैयारियां कर ली थीं। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कराई जा रही है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अधिकारियों का केंद्रों पर निरीक्षण

परीक्षा के दौरान जिले के वरिष्ठ अधिकारी लगातार विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो। साथ ही परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क

गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह अलर्ट है। परीक्षा केंद्रों के आसपास मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। उमस भरी गर्मी और तेज धूप के बीच अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को राहत देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Home Guard Exam: कड़ी सुरक्षा के बीच होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू, ASP ने खुद संभाली कमान

10 केंद्रों पर 4200 अभ्यर्थी

इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें लगभग 4200 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। पहले दिन की पहली पाली की परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई, जहां सुरक्षा बलों की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है।

धूप में जूझते दिखे अभ्यर्थी और अभिभावक

चिलचिलाती धूप और उमस भरे मौसम में अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग केंद्रों के बाहर धूप में इंतजार करते नजर आए। इसके बावजूद परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह बना हुआ है।

होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा की तैयारियों पर डीएम सख्त: केंद्रों का किया निरीक्षण, नकलविहीन परीक्षा के दिए निर्देश

डाइनामाइट न्यूज़ टीम ने किया निरीक्षण

डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने देवरिया शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं और प्रशासन की ओर से किए गए इंतजाम प्रभावी नजर आए।

Location :  Deoria

Published :  25 April 2026, 3:15 PM IST

Advertisement